ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मन की बात: पीएम मोदी ने कहा कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, एकजुटता से मिलेंगी जीत
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, एकजुटता से मिलेंगी जीत

By @dmin Published July 26, 2020
Share
Prime Minister Modi said at the school education conference
Prime Minister Modi said at the school education conference
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात की 67 वीं कड़ी में देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। एकजुटता व संयुक्त प्रयासों के साथ ही इससे जीता जा सकता है। पछले कुछ महीनों से देश ने एकजुट होकर जिस तरह कोरोना से मुकाबला किया है, उसने अनेक आशंकाओं को गलत साबित किया है। देश में रिकवरी रेट अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है, मृत्यु-दर भी दुनिया के ज्यादातर देशों से काफी कम है। निश्चित रूप से एक भी व्यक्ति को खोना दुखद है, लेकिन भारत अपने लाखों देशवासियों का जीवन बचाने में सफल भी रहा है।

Contents
बिना जाने सोशल मीडिया में शेयर करने से बचेंयुवा टैलेंट और स्किल के दम पर कर रहे हैं नए प्रयोगभारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रहे हैं हटकर कामपंचायतों ने किए काफी अच्छे प्रयासपाकिस्तान पर साधा निशाना

इससे पहले पीएम मोदी ने मन की बात करगिल विजय दिवस के साथ शुरू की। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध जिन परिस्थितियों में हुआ था, वो भारत कभी नहीं भूल सकता। पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मंसूबे पालकर भारत की भूमि हथियाने और अपने यहां चल रहे आन्तरिक कलह से ध्यान भटकाने को लेकर दुस्साहस किया था। आप कल्पना कर सकते हैं। ऊंचे पहाड़ों पर बैठा हुआ दुश्मन और नीचे से लड़ रही हमारी सेना, हमारे वीर जवान लेकिन जीत पहाड़ की ऊंचाई की नहीं, भारत की सेनाओं के ऊंचे हौंसले और सच्ची वीरता की हुई।

बिना जाने सोशल मीडिया में शेयर करने से बचें

कभी-कभी हम इस बात को समझे बिना सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों को बढ़ावा दे देते हैं जो हमारे देश का बहुत नुकसान करती हैं। कभी-कभी जिज्ञासावश फॉरवर्ड करते रहते हैं। पता है गलत है ये करते रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी चीजों से बचना चाहिए। कभी हमें मास्क से तकलीफ होती है और मन करता है कि चेहरे पर से मास्क हटा दें। बातचीत करना शुरू करते हैं। जब मास्क की ज्यादा जरूरत होती है, उसी समय मास्क हटा देते हैं। 

युवा टैलेंट और स्किल के दम पर कर रहे हैं नए प्रयोग

सकारात्मक अप्रोच से हमेशा आपदा को अवसर में विपत्ति को विकास में बदलने में मदद मिलती है। हम कोरोना के समय भी देख रहे हैं कि कैसे देश के युवाओं-महिलाओं ने टैलेंट और स्किल के दम पर कुछ नए प्रयोग शुरू किए हैं। बंबू से आप अगर इनकी क्वालिटी देखेंगे तो भरोसा नहीं होगा कि बांस की बोतलें भी इतनी शानदार हो सकती हैं और फिर ये बोतलें इको-फ्रेंडली भी हैं।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रहे हैं हटकर काम

छोटे-छोटे स्थानीय उत्पादों से कैसे बड़ी सफलता मिलती है, इसका एक उदहारण झारखंड से भी मिलता है। मैं देश के दो इलाकों के बारे में भी बात करना चाहता हूं, दोनों एक-दूसरे से सैकड़ों किलोमीटर दूर हैं और अपने-अपने तरीके से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ हटकर के काम कर रहे हैं। एक है लद्दाख और दूसरा है कच्छ। साथियो जब हम कुछ नया करने का सोचते हैं, इनोवेटिव सोचते हैं तो ऐसे काम भी संभव हो जाते हैं, जिनकी आम-तौर पर कोई कल्पना नहीं करता, जैसे कि बिहार के कुछ युवाओं को ही लीजिए। बिहार के कुछ युवा पहले सामान्य नौकरी करते थे। फिर वे मोती की खेती करने लगे। वे इससे अब काफी कमाई कर रहे। मोदी ने कहा कि बिहार की मधुबनी पेंटिंग वाले मास्क मशहूर हो रहे हैं। मोदी ने उन बांस की बोतलों, टिफिन बॉक्स का जिक्र किया जिन्हें नॉर्थ ईस्ट के लोग बना रहे हैं।

पंचायतों ने किए काफी अच्छे प्रयास

कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों ने देश को दिशा दिखाई। पंचायतों ने काफी अच्छे प्रयास किया। जम्मू की सरपंच बलबीर कौर ने 30 बेड का एक क्वारंटाइन सेंटर बनवाया। बलबीर ने खुद पूरी पंचायत में सैनिटाइजेशन का काम किया। जेतूना बेगम ने अपनी पंचायत में कोरोना से जंग के साथ रोजगार के अवसर पैदा किए। फ्री मास्क, फ्री राशन बांटा। फसलों के बीज दिए ताकि खेती में दिक्कत न आए। अनंतगान में मोहम्मद इकबाल ने सैनिटाइजेशन के लिए खुद ही स्प्रेयर मशीन बना ली। यह मशीन बाहर से 6 लाख की थी जो उन्होंने सिर्फ 50 हजार में।

पाकिस्तान पर साधा निशाना

करगिल दिवस पर पीएम मोदी ने सबसे पहले पाकिस्तान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि दुष्ट का स्वभाव ही होता है सबसे बिना वजह दुशमनी करना, हित करने वाले का भी नुकसान सोचना। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने पीठ पर छुरा घोंपा था। मोदी बोले, पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मंसूबे पालकर भारत की भूमि हथियाने और अपने यहां चल रहे आन्तरिक कलह से ध्यान भटकाने को लेकर दुस्साहस किया था

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 26, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुसाइड नोट में बयां किया दर्द: महिला बॉस से पत्नी की नजदीकी, साथ रहने की जिद से आहत पति फंदे पर झूला कोरोना के कारण नौकरी जाने का था डर, पत्नी और बच्ची सहित की खुदकुशी
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपर मुख्य सचिव को दिए निर्देश: कहा- पुलिस जवानों, जेल कर्मचारियों व उनके परिवारों को कोरोना संकंमण के बचाने करें उपाय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?