ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 पर निगम की सख्ती: दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर अब तक 7 लाख का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड-19 पर निगम की सख्ती: दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर अब तक 7 लाख का जुर्माना

By @dmin
Published: July 21, 2020
Share
Corporation's strictness on Kovid-19
Corporation's strictness on Kovid-19
SHARE

भिलाईं। निगम प्रशासन की टीम कोविड-19 के दिशा निर्देश को पालन कराने के लिए लगातार अभियान चला रही है। बिना मास्क के घूमने, सार्वजनिक स्थानों पर थूंकने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने एवं वाहनों में अतिरिक्त सवारी पाए जाने पर समझाइश देने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन के पांच जोन की टीम ने अब तक 2789 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनसे कुल 6 लाख 91 हजार 265 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने वाले कुछ लोगों को दंड बैठक भी करवाया। घर से मास्क लगाकर ही बाहर निकलने की समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार निगम के पांचों जोन की टीम ने बिना मास्क के घूम रहे 2219 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। उनसे 3 लाख 24 हजार 415 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर थूंकने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया गया। उनसे 2600 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 212 लोगों से 1 लाख 11 हजार 350 रूपए, 211 लोगों से मोटर सायकल में अतिरिक्त सवारी पर 31650 रूपए और छूट प्राप्त 142 दुकानदारों के द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर 2 लाख 21 हजार 250 अर्थदंड वसूल किया गया।

तय समय के बाद दुकान खुला रखने पर कार्रवाई

जोन एक कमिश्नर सुनील अग्रहरी की टीम ने नेहरू नगर मार्केट, आकाश गंगा सब्जी मंडी, सुपेला हार्डवेयर लाइन, होजियारी मार्केट सुपेला, लक्ष्मी नगर मार्केट और जुनवानी कोहका रोड के प्रतिष्ठानों की जांच किया। निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुला पाए जाने, बिना मास्क के दुकान पर बैठने वाले दुकानदार और ग्राहकों के खिलाफ कार्रवाई किया। सोमवार को 12 लोगों से 7500 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया
जोन- 2 की आयुक्त पूजा पिल्ले की टीम ने कोविड-19 का उल्लंघन करने वाले 122 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। 10080 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं कर पाने पर दंड बैठक लगवाया। टीम ने गोल मार्केट वैशाली नगर, राम नगर क्षेत्र के किराना दुकान, गौरवपथ के फूटकर सब्जी दुकान, ब्रेकरी, इडली दोसा कार्नर और होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई किया। टीम ने 18 जुलाई को 29, 19 जुलाई को 61 और 21 जुलाई को 32 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया।
जोन-3 की आयुक्त प्रीति सिंह की टीम ने पावर हाउस मार्केट, सर्कुलर मार्केट, नेताजी सुभाषचंद्र बोस सब्जी मंडी, नंदिनी रोड और सड़क नंबर-18 में 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। उनसे 5350 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया। जोन-4 के आयुक्त अमिताभ शर्मा की टीम ने बिना मास्क के घूमने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया। 400 रुपए जुर्माना लगाया गया। जोन-5 के आयुक्त महेन्द्र पाठक की टीम ने सेक्टर-6 मार्केट क्षेत्र में अभियान चलाकर 4 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा उनसे 700 अर्थदंड वसूल किया गया।

Bhilai Breaking : फेसबुक के दोस्त ने कहा और किशोरी ने कर ली खुदकुशी, डेढ़ साल बाद यूपी से पकड़ाया आरोपी
सरकारी काउंटर से शराब की अवैध बिक्री का मुद्दा सदन में छाया, विधायक रिकेश सेन ने उठाई जांच की मांग
CG का फर्जी पुलिस कर्मी : टीचर व बैंक कर्मी महिला से की शादी, खुद को बताता था राजस्व मंत्री का पीएसओ… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Breaking News : छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयक पर फैली अफवाह, राज्यपाल ने नहीं लौटाया विधेयक
Breaking News : नए मंत्रियों को मिले विभाग, गजेन्द्र को स्कूल शिक्षा तो गुरु खुशवंत को अनुसूचित जाति विकास… देखें सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 275 # 21 July 2020
Next Article Mamta Chandrakar became the Vice Chancellor of Indira Kala Sangeet University ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला ममता चंद्राकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनी इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?