ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए विवाहित बेटी भी हकदार-हाईकोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए विवाहित बेटी भी हकदार-हाईकोर्ट

By @dmin
Published: July 19, 2020
Share
पीएम केयर्स फंड को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित करने की मांग उचित नहीं : पीएमओ
पीएम केयर्स फंड को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित करने की मांग उचित नहीं : पीएमओ
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि विवाहित बेटा अनुकंपा के आधार पर नौकरी का हकदार है तो विवाहित बेटी को इस अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता। हाई कोर्ट ने मृतक कर्मचारी की विवाहित बेटी को एक माह में नौकरी पर रखने के पंजाब सरकार को आदेश दिए हैं।
मृतक कर्मचारी की बेटी अमरजीत कौर ने याचिका दाखिल करते हुए बताया कि 2004 में उसका विवाह हुआ था और वह तब से अपने पति व बच्चों को लेकर अपने मां बाप के साथ रह रही थी। याचिकाकर्ता ने बताया कि वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी इसलिए सेवा के उद्देश्य से ऐसा कर रही थी। 
पूरे परिवार में उनके पिता ही कमाई का जरिया थे जो पंजाब पुलिस में कार्यरत थे। 2008 में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद याचिकाकर्ता ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। 2009 में तरनतारन सीआईडी की ओर से रिपोर्ट देते हुए बताया गया कि परिवार के पास आमदनी का कोई जरिया नहीं है और केवल 1 एकड़ खेती की भूमि है। 
बावजूद इसके 15 अप्रैल 2015 को पंजाब के डीजीपी ने आवेदन को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि विवाहित बेटी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी जा सकती। इस फैसले को याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान में सभी को बराबरी का अधिकार है और यदि विवाहित लड़का अनुकंपा के आधार पर नौकरी का हकदार है तो विवाहित लड़की को इस अधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता।
 इसके साथ ही हाई कोर्ट ने कहा कि यह आम धारणा बनी हुई है कि विवाह के बाद लड़की की जिम्मेदारी पति की होती है और वह पिता पर आश्रित नहीं होती। हाई कोर्ट ने कहा कि यदि विवाह के बाद बेटा पिता पर आश्रित की श्रेणी में आता है तो बेटी भी समानता के अधिकार के तहत उसी श्रेणी में आती है। 
संविधान में समानता का अधिकार हर नागरिक को दिया है जिससे किसी को वंचित नहीं रखा जा सकता। लिंग के आधार पर और वैवाहिक स्थिति के आधार पर किसी से भेदभाव करना संविधान के खिलाफ है।

पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने की खुदकुशी, डिप्रेशन में दे दी जान… फंदे से लटकता मिला शव
वृद्धाश्रम में आग, 11 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत
मनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 2250 रूपए
राजधानी के सबसे बड़े दशहरा उत्सव में शामिल हुए टीवी के राम-सीता, सीएम बघेल के साथ रिमोट का बटन दबाकर किया रावण दहन
यहां के वकील हो गए गरीब: पीएम मोदी को लेटर लिख मांगी 500 करोड़ रुपए की मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस ने कार को मारी टक्कर, छह की मौत, 40 से ज्यादा घायल
Next Article जलियांवाला बाग की नई बनी गैलरी में अर्धनग्न पेंटिंग लगाने पर विवाद, पीएम तक पहुंची बात जलियांवाला बाग की नई बनी गैलरी में अर्धनग्न पेंटिंग लगाने पर विवाद, पीएम तक पहुंची बात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?