ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!

By @dmin
Published: July 16, 2020
Share
कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!
कल BCCI की अहम बैठक, IPL और खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप को लेकर होंगे अहम फैसले!
SHARE

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करवाने के सभी संभावित विकल्पों को तलाश रहा है। एक सूत्र ने बताया कि कल होेने वाली शीर्ष परिषद की चौथी बैठक में भारत के संशोधित भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) और घरेलू सत्र को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। ऑनलाइन होने वाली इस बैठक में खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप पर भी कोई ठोस फैसला लिया जा सकता है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ठप पड़ी खेल गतिविधियों की वजह से बोर्ड अब हर हाल में आईपीएल और केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप का आयोजन कराने के लिए काम कर रही है।

Contents
  • इन 11 बिंदुओं के एजेंडे पर पर होगी चर्चा
  • अगले सोमवार को होनी ICC की बैठक

इन 11 बिंदुओं के एजेंडे पर पर होगी चर्चा

  • बीसीसीआई
  • आईपीएल का भविष्य
  • घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम
  • FTP– इंंग्लैड के भारत दौरे का फरवरी 2021 में आयोजन
  • भारत में टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए कर छूट प्रमाणपत्र की अनिवार्यता
  • राष्ट्रीय क्रिकेट अकदामी बेंगलुरु में व्यवस्था
  • बीसीसीआई और IPL के डिजिटल फ्लेटफॉर्म्स पर अनुबंध का विस्तार
  • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का प्रशासनिक गड़बड़झाला
  • बीसीसीआई में कर्मचारियों की नई भर्तियां
  • राहुल जौहरी के इस्तीफे के बाद नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया
  • पूर्वोत्तर राज्यों को भुगतान
  • पोशाक साझेदारी के लिए निविदा पर चर्चा

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘बेशक सभी विकल्पों पर विचार किए जाने की जरूरत है। पहला विकल्प भारत है, लेकिन आपको नहीं पता कि स्थिति कैसी रहेगी। बेशक यूएई और श्रीलंका भी हैं लेकिन आईपीएल के विदेश में आयोजन से खर्चा बढ़ेगा। मुझे लगता है कि हाल में अध्यक्ष ने भी यह बात कही थी। मुझे नहीं लगता कि हम अब भी इस स्थिति में हैं कि स्थल तय कर सकें, लेकिन योजना और अस्थाई विंडो तैयार रखने की जरूरत है जिससे कि अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टी-20 विश्व कप (ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में) के रद्द होने की आधिकारिक घोषणा करने पर हम आगे बढ़ सकें।’

अगले सोमवार को होनी ICC की बैठक

आईसीसी की बोर्ड बैठक अगले सोमवार को होनी है इसलिए 2021 टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए सरकार से कर छूट प्रमाण पत्र हासिल करना भी एजेंडा में शीर्ष पर होगा। आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए कर छूट विवाद का मुद्दा रहा है और केंद्र सरकार से जरूरी स्वीकृति हासिल करने के लिए बीसीसीआई को दिसंबर तक का समय दिया गया है। जहां तक भारत के एफटीपी का सवाल है तो इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला का आयोजन टेस्ट श्रृंखला के बाद फरवरी में किया जा सकता है। बीसीसीआई अगर सीमित ओवरों के मैचों को शामिल करना चाहेगा तो पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में कटौती की जा सकती है, जिससे कि सीमित ओवरों के छह मैचों (तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय) को शामिल किया जा सके।

बड़ा हादसा टला: वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, विदिशा के करीब हुई घटना, सभी यात्री सुरक्षित
Video : यह स्वीट्जरलैंड नहीं बल्कि भारत है, बर्फ से ढके ट्रैक से गुजरती ट्रेन का देखें शानदार नजारा
CG में छात्रा के साथ दरिंदगी : कपड़े से चेहरे को ढक कर किया रेप, जान से मारने की धमकी… आरोपी गिरफ्तार
पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेत्री को पार्टी से किया गया बर्खास्त: जिलाध्यक्ष से झडप पर हुई कार्रवाई
टिक टॉक भी करेगा चीन का बहिष्कार? जानिए क्यों तोडऩा चाहता है नाता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pink garden being prepared for women महिलाओं के लिए तैयार हो रहा पिंक गार्डन: जाने क्या है इस पिंक गार्डन की खासियत
Next Article Open school examinations will be done through assignment method: 10th and 12th examinations will start from this day असाइनमेंट पद्धति से होंगी ओपन स्कूल की परीक्षाएं : इस दिन से शुरू होगीं 10 वीं व 12वीं की परीक्षाएं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?