ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: LAC पर चीन को भारत की दो टूक- सीमा संबंधी सभी सहमत प्रोटोकॉल का करें पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

LAC पर चीन को भारत की दो टूक- सीमा संबंधी सभी सहमत प्रोटोकॉल का करें पालन

By @dmin
Published: July 15, 2020
Share
लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा चीन
लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा चीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीमा विवाद पर तकरीबन 15 घंटे तक चली भारतीय और चीनी सेना के बीच बातचीत में भारत ने चीन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि चीन को सीमा पर यथास्थिति कायम करनी ही होगी। दोनों देशों के बीच यह बातचीत तकरीबन 15 घंटे लंबी चली। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेना ने चीन से साफ किया कि सीमा पर शांति वापस लाने के लिए सभी परस्पर सहमत प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
सूत्रों ने कहा, बुधवार सुबह 2 बजे समाप्त हुई दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडरों के बीच गहन और जटिल बातचीत के दौरान, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएलए को ‘सीमा’ के बारे में अवगत कराया। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष पीछे हटने के अगले चरण के कुछ तौर-तरीकों पर सहमत हुए। दोनों पक्षों के उच्च अधिकारियों के साथ सहमति वाले बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद एक दूसरे से फिर से बातचीत करने की उम्मीद है।
लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता का चौथा दौर एलएसी के भारतीय सीमा के चुशूल में मंगलवार सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। वार्ता को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया, जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर मेजर जनरल लियू लिन ने किया।
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने को वार्ता के विवरण से अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। वह आने वाले दिन में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ एक और बैठक करने वाले हैं।
5 मई से शुरू हुए तनावपूर्ण गतिरोध के बाद मंगलवार की चर्चा दोनों सेनाओं के बीच सबसे लंबी बातचीत थी। 30 जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता का तीसरा दौर 12 घंटे तक चला था। इस दौर के दौरान, दोनों पक्षों ने गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्राथमिकता के रूप में चरणबद्ध तरीके से डी-एस्केलेशन पर सहमति व्यक्त की थी।
सूत्रों ने कहा कि कल हुई वार्ता का मुख्य केंद्र पैंगोंग सो और डेप्सांग जैसे सभी विवाद वाली जगहों से ‘समय-बद्ध और सत्यापित’ डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के लिए एक रूपरेखा को अंतिम रूप देने था। उन्होंने बताया कि चीन को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि उसे समझौतों और प्रोटोकॉल के सभी प्रासंगिक प्रावधानों का पालन करना होगा।

दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहराया, AIIMS की इमरजेंसी में भी भर्ती बंद, कई अस्पताल कर रहे मरीजों की छुट्टी
गृहग्राम से मोर बूथ-मोर अभिमान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, कहा-हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएंगे
एंटी नक्सल ऑपरेशन : 2024 के शुरुआती 5 माह में 71 मुठभेड़, 123 नक्सली ढेर
भिलाई में स्वदेशी मेला की तैयारी शुरू, वैदिक मंत्रोच्चर से मेला स्थल का हुआ भूमिपूजन
भिलाई में पालतू कुत्ते की हत्या : चाट-गुपचुप वाले ने मारी ईंट, लेब्राडॉग की हो गई मौत… पुलिस ने दर्ज किया केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 21 employees of the corporation working as Corona Warriors कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे निगम के 21 कर्मचारियों का हुआ कोविड-19 टेस्ट
Next Article Dongargarh Dongargaon MLA becomes president 6 विधायकों को मिला आयोग का तोहफा: डोंगरगढ़ डोंगरगांव विधायक बने अध्यक्ष

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?