ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिलायंस ने फिर रचा इतिहास, बनी 12 लाख करोड़ की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रिलायंस ने फिर रचा इतिहास, बनी 12 लाख करोड़ की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी

By @dmin
Published: July 13, 2020
Share
और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स
और धनवान हुए मुकेश अंबानी, दुनिया के 6वें सबसे अमीर शख्स
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण सोमवार को 12 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते उसने इस मुकाम को हासिल किया है। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 3.64 फीसदी चढ़कर 1,947 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कंपनी का शेयर 3.70 फीसदी की बढ़त के साथ 1,947.70 रुपये पर पहुंच गया। शेयर भाव में इस तेजी के चलते कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई पर 38,163.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,29,020.35 रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सबसे अधिक लाभ में चल रही है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के जियो प्लेटफॉम्र्स में एक और बड़ा निवेश हुआ है। हाल ही में वायरलेस टेक्नोलॉजीज सेक्टर की दिग्गज कंपनी क्वालकॉम इनकॉरपोरेटेड की इनवेस्टमेंट कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो में 730 करोड़ रुपये निवेश करने का एलान किया था। इस सौदे के लिए जियो की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। क्वालकॉम वेंचर्स जियो प्लेटफॉर्म में 0.15 फीसदी की हिस्सेदारी लेगी। 12 सप्ताह के भीतर जियो प्लेटफार्मों में यह 13वां निवेश है।

अब तक 118,318.45 करोड़ रुपये जुटा चुकी है कंपनी

क्वालकॉम के निवेश के साथ जियो अब तक 118,318.45 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। जियो प्लेटफार्म में निवेश की शुरुआत फेसबुक ने की थी। फेसबुक ने करीब 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। फेसुबक के बाद सिल्वर लेक पार्टनर्स (दो निवेश), विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला, एडीआईए, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईफ और इंटेल कैपिटल कंपनी में निवेश कर चुके हैं। 

छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रकृति ज्ञान संरक्षण हेतु 10 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन
9 करोड़ 35 लाख की लागत से गुरूद्वारा रोड का डामरीकरण कार्य शुरू… विधायक वोरा ने किया निरीक्षण
महापंचायत : आज लखनऊ में हुंकार, बड़ी संख्या में रैली स्थल पर जुटे किसान, मंच पर नेता मौजूद
शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई
पंडरी हाट में लगी हाथकरघा और हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी बना आकर्षण का केन्द्र : लोगों को लुभा रहे हैं पारंपरिक वस्त्र और ग्रामोद्योग के उत्पाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव के बीच सेना प्रमुख नवरणे का लद्दाख दौरा जम्मू पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
Next Article डिजिटल भारत के लिए गूगल करेगा 75,000 करोड़ का निवेश डिजिटल भारत के लिए गूगल करेगा 75,000 करोड़ का निवेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?