जम्मू (एजेंसी)। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे आज जम्मू के दौरे पर हैं। उन्होंने आईबी(अंतरराष्ट्रीय सीमा) पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की। साथ ही सुरक्षा स्थिति का जायजा भी लिया है। वहीं सुरक्षा स्थिति पर वरिष्ठ कमांडरों द्वारा उन्हें जानकारी दी गई।
लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मेजर जनरल वीबी नायर, जीओसी टाइगर डिवीजन व अन्य सैन्य अधिकारियों ने सेना प्रमुख को सुरक्षा के बुनियादी ढांचे के उन्नयन और आंतरिक सुरक्षा मामलों पर जानकारी दी।
इस दौरान सेना प्रमुख ने कमांडरों और सैनिकों के साथ बातचीत की। जनरल ने गुर्ज डिवीजन के आगे के क्षेत्रों का भी दौरा किया। इस दौरान जीओसी गुर्ज डिवीजन के मेजर जनरल वाईपी खंडूरी ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
सेना प्रमुख ने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन और आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिशों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंसÓ की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। दुश्मन द्वारा छेड़ी जा रही छद्म युद्ध की नापाक हरकतों को विफल करने के लिए आगे भी इसी तरह काम करती रहेंगी।
सेना प्रवक्त लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सेना प्रमुख ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिमी कमान के सभी रैंकों को संबोधित किया और सैनिकों के मनोबल की सराहना की।





