नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ष्टक्चस्श्व) ने सोमवार को अचानक बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। इस साल सीबीएसई के 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बारहवीं कक्षा में सफल हुए विद्यार्थिों को शुभकामनाएं दी हैं। इस साल 10.59 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में सफलता पाई है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस साल का सीबीएसई बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बहुत ही बढिय़ा रहा है। पिछले साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 83.40 फीसदी रहा था। लेकिन इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल से 5.38 फीसदी ज्यादा रहा है। बेंगलुरु में सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 97.05 फीसदी रहा है। इस साल सीबीएसई ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। दिल्ली वेस्ट के सीबीएसई बारहवीं के नतीजे 94.6 फीसदी रहा है। दिल्ली का ओवरऑल रिजल्ट 94.39 फीसदी रहा है। सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के लिए इस साल 1203595 छात्रों में से 1192961 ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 1059080 विद्यार्थी पास हुए हैं।
एचआरडी मंत्री ने ट्वीट कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
एचआरडी मंत्री ने विद्यार्थियों को ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मैं बारहवीं कक्षा में पास विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं। छात्रों का स्वास्थ्य और गुणवत्ता शिक्षा हमारी प्राथमिकता है।




