ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनोरंजन करने की तैयारी में अमिताभ बच्चन, इन फिल्मों में दिखेगी बिग बी की ‘शंहशाही’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

मनोरंजन करने की तैयारी में अमिताभ बच्चन, इन फिल्मों में दिखेगी बिग बी की ‘शंहशाही’

By @dmin
Published: July 13, 2020
Share
SHARE

बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली के तीन अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने दो दिन पहले ही लोगों को इस मुश्किल समय में डटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया था। बच्चन फैमिली में कोरोना पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उनके चाहने वाले परिवार के सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आने वाले समय में बिग बी किन फिल्मों में नजर आएंगे।

Contents
  • ​’ब्रह्मास्त्र’
  • ​’चेहरे’
  • ​’झुंड’
  • ​’शू बाइट’
  • ​’आंखे 2′
  • ​’बुद्धं शरणम् गच्छामि’
  • ​’टाइम मशीन’
  • ​आर बाल्की की फिल्म

​’ब्रह्मास्त्र’

अमिताभ बच्चन डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

​’चेहरे’

रूमी जाफरी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा इमरान हाशमी भी दिखाई देंगे। फिल्म को 2021 में रिलीज किया जाना है।

​’झुंड’

डायरेक्टर नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ में अमिताभ बच्चन काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक सेवानिवृत्त खेल शिक्षक की भूमिका निभाएंगे। जो एक स्लम फुटबॉल आंदोलन शुरू करते हैं।

​’शू बाइट’

निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म ‘शू बाइट’ में अमिताभ बच्चन में काम करने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा सारिका, दिया मिर्जा, जिमी शेरगिल को भी नजर आ सकते हैं। इससे पहले शूजीत और अमिताभ ने ‘पीकू’ और ‘गुलाबो सिताबो’ में काम किया है।

​’आंखे 2′

डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म ‘आंखें 2’ में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2002 में आई ‘आंखें’ का सीक्वल होगी। बताया जा रहा है कि कहानी का विषय वहीं होगा जो फिल्म ‘आंखें’ में था। इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह अरशद वारसी और सुष्मिता सेन की जगह इलियाना डिक्रूज हो सकती हैं।

​’बुद्धं शरणम् गच्छामि’

क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बुद्धं शरणम् गच्छामि’ में भी अमिताभ बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बुद्धं शरणम् गच्छामि’ का डायरेक्शन विवेक शर्मा कर रहे हैं।

​’टाइम मशीन’

‘टाइम मशीन’ नाम की एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे और ऐक्टर अभिषेक बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते हैं।

​आर बाल्की की फिल्म

ऐसी भी खबर है कि अमिताभ बच्चन फिल्ममेकर आर बाल्की के साथ फिर से काम करने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने इससे पहले आर बाल्की के साथ ‘चीनी कम’, ‘पा’ और ‘शमिताभ’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

रोबी ने ‘इंपोस्टर सिंड्रोम’ से संघर्ष की बात साझा की
एंड पिक्चर्स पर ‘सर्कस’ के प्रीमियर के साथ कॉमेडी का महासर्कस
भोला के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का उत्सव मनाने के लिए देश भर के शिव मंदिरों में शिव भक्तों से जुड़ा ज़ी सिनेमा
एनिमल्स का फिल्मी कनेक्शन, 777 चार्ली से शोले तक जानवरों के फिल्मों में रहे हैं अहम रोल…
IIFA and Awards 2023: आईफा ने ग्रीन कार्पेट के जरिए दिया पर्यावरण का संदेश, टूट रही रेड कार्पेट की परंपरा, सेलिब्रेटियों ने इस विचार को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगातार दूसरे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना अमेरिका लगातार दूसरे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना अमेरिका
Next Article This year's result was 5% higher than last year, girls won सीबीएसई 12 वीं के परिणाम: पिछले साल से 5 फीसदी ज्यादा रहा इस साल का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?