ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैंक में नहीं मिली नौकरी, 19 वर्षीय लड़के ने घर में ही खोल दी SBI की नकली शाखा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बैंक में नहीं मिली नौकरी, 19 वर्षीय लड़के ने घर में ही खोल दी SBI की नकली शाखा

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
SBI बैंक का अलर्ट: इन 7 जानकारियों को न करें शेयर, वर्ना खाली हो जाएगा खाता
SBI बैंक का अलर्ट: इन 7 जानकारियों को न करें शेयर, वर्ना खाली हो जाएगा खाता
SHARE

तमिलनाडू/कुड्डालोर (एजेेंसी)। आपने अब तक फर्जी बैंक खाता खोलने के बारे में ही सुना होगा, लेकिन तमिलनाडु में एक युवक ने बैंक की फर्जी शाखा ही खोल ली थी। वह भी देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक के नाम की शाखा। पिछले लगभग तीन महीनों से वो इस शाखा का संचालन भी कर रहा था।
घटना तमिलनाडु के कडलोर जिले के पनरुत्ती कस्बे की है। 80 हजार की आबादी वाले इस कस्बे में यह ब्रांच तीन महीने से चल रही थी और एक ग्राहक की शिकायत पर इसका भंडाफोड़ हो पाया। पुलिस ने 19 वर्षीय मास्टरमाइंड युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी व्यक्ति ने भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
दरअसल पनरुत्ती में स्टेट बैंक की दो शाखाएं हैं। कुछ दिन पहले एक शाखा में एक ग्राहक पहुंचा और ब्रांच मैनेजर से पूछा कि शहर में तीसरी शाखा खुल गई और आपने बताया ही नहीं। यह सुनकर मैनेजर हैरान रह गए और तीसरी शाखा की बात को नकार दिया। लेकिन जब ग्राहक ने कथित ब्रांच से मिली जमा पर्ची दिखाई तो मैनेजर का माथा ठनका।
उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय से पता किया तो यह बात पुख्ता हो गई कि शहर में कोई नई शाखा नहीं खुली है। इसके बाद जब मैनेजर खुद उस फर्जी शाखा में पहुंचे तो चकरा गए। वहां फर्नीचर से लेकर स्टेशनरी तक सबकुछ असली शाखा जैसा ही था। कैश डिपॉजिट चालान, रबर स्टैंप, फाइल पर बैंक का नाम छपा हुआ था। वहां करेंसी काउंटर मशीन, डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर और दर्जनों फाइलें भी मौजूद थीं।
मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मास्टरमाइंड कमल (19 वर्ष), रबर स्टैंप वेंडर मणिकम (52 वर्ष) और प्रिंटिंग प्रेस संचालक कुमार (42 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने अप्रैल 2020 में ही इस फर्जी शाखा को खोला था। यही नहीं, पनरुत्ती बाजार शाखा के लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई थी।
पूछताछ में कमल ने बताया कि उसके माता-पिता बैंक में नौकरी करते थे। उनके पास बैंक जाने के दौरान उसे बैंकिंग की जानकारी हो गई थी। कुछ साल पहले पिता की मौत हो गई। मां रिटायर हो गई। अनुकंपा नौकरी के लिए आवेदन किया। इसमें देरी हुई तो ब्रांच खोल ली। वह खुद का बैंक खोलना चाहता था। हालांकि किसी से धोखाधड़ी नहीं की।

सावन का पहला सोमवार: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय… यहां पढ़े आखिर क्यों है सावन सोमवार का इतना महत्व
विकलांग बुजुर्गों को जल्द मिलेगा शासन की योजना का लाभ : अरुण वोरा
बस स्टेण्ड दुर्ग में शुरू हुआ यातायात पुलिस सहायता केन्द्र, विधायक गजेन्द्र यादव व एसपी गर्ग ने किया शुभांरभ
वेदांता एल्युमीनियम के मेटल बाज़ार ने दर्ज की 35 प्रतिशत की बढ़त; लघु व मध्यम उद्योगों द्वारा डिजिटल खरीददारी में हो रही है उल्लेखनीय वृद्धि
सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CISF introduced Mishaal: planting 2000 plants simultaneously सीआईएसएफ ने पेश की मिशाल: एक साथ किया 2000 पौधों का रोपण, 5000 पौधे रोपने का है लक्ष्य
Next Article लैंगिक समानता के लिए अली का समर्थन, घरेलू हिंसा को संबोधित करने की पहल में हुए शामिल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?