ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेग्नेंसी में सिरदर्द कर रहा है परेशान तो इन घरेलू नुस्खों से करें समाधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

प्रेग्नेंसी में सिरदर्द कर रहा है परेशान तो इन घरेलू नुस्खों से करें समाधान

By @dmin
Published: July 9, 2020
Share
SHARE

गर्भावस्था में महिलाओं को कई तरह की परेशानियों और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनमें से एक सिरदर्द भी है। प्रेग्नेंसी में किसी भी समय सिरदर्द हो सकता है लेकिन गर्भावस्था की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही में सिरदर्द की शिकायत ज्यादा रहती है। प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में शरीर में हार्मोन का स्तर और ब्लड वॉल्यूम काफी बढ़ जाता है। इन दो बदलावों के कारण गर्भावस्था में सिरदर्द हो सकता है। वहीं स्ट्रेस, गलत पोस्चर या नजर कमजोर होने पर भी सिरदर्द बढ़ सकता है। प्रेगनेंट महिलाएं सिरदर्द के घरेलू उपायों से इस समस्या से राहत पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं गर्भावस्था में सिरदर्द से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे।

Contents
  • ठंडी सिकाई
  • झपकी लें या योग करें
  • अदरक
  • पुदीने का तेल
  • नींबू का रस
  • टिप्स

ठंडी सिकाई

सिर की रक्त वाहिकाओं के चौड़ा होने की वजह से प्रेग्नेंसी में माइग्रेन का दर्द उठ सकता है। ठंडी सिकाई से रक्त वाहिकाएं और कोशिकाएं सिकुड़ती हैं जिससे दर्द में कमी आती है। इसके लिए ठंडे पानी की पट्टी को कुछ मिनट के लिए सिर और आंखों पर रखें। आप चाहें तो एक साफ कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े डालकर भी सिर की सिकाई कर सकते हैं।

झपकी लें या योग करें

कई बार नींद की कमी के कारण भी सिरदर्द हो जाता है। गर्भावस्था में रात में अच्छी नींद न आने की शिकायत बहुत रहती है। अगर आपको लग रहा है कि नींद की कमी की वजह से आपको सिरदर्द हो रहा है तो एक बार झपकी लें।
प्रेग्नेंसी में होने वाले बदलावों और परेशानियों के कारण तनाव होना सामान्य बात है। तनाव को कम करने और बेहतर नींद पाने के लिए आप योग की मदद ले सकती हैं।

अदरक

गर्भावस्था के दौरान सिरदर्द का इलाज करने का सबसे आसान तरीका अदरक है। अदरक मांसपेशियों में संकुचन पैदा करने वाले प्रोस्टाग्लैंडिन को ब्लॉक कर देती है। अगर आप कच्ची अदरक नहीं खा सकती हैं तो अदरक की चाय बनाकर पी लें। अदरक की चाय सिरदर्द से तुरंत राहत दिलाती है।

पुदीने का तेल

मांसपेशियों को आराम देने के लिए पुदीने का तेल बहुत असरकारी होता है। इसकी खुशबू से नसों को आराम मिलता है। हथेली पर पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालें और उससे कुछ सेकंड के लिए माथे की मालिश करें। रात को सोने से पहले ये नुस्खा आजमाना ज्यादा कारगर साबित होगा।

नींबू का रस

नींबू का रस पेट में ऐंठन के साथ-साथ सिरदर्द से राहत दिलाने और इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। गर्भावस्था में शरीर में विटामिन सी का स्तर घट जाता है जिससे सिरदर्द हो सकता है। नींबू शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर रक्त प्रवाह में सुधार करता है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।

टिप्स

अगर आपको प्रेग्नेंसी में सिरदर्द परेशान कर रहा है तो इन टिप्स को अपनी जीवनशैली में जरूर शामिल करें:-
दिनभर में थोड़ा-थोड़ा कर के खाना खाएं और अपने आहार में प्रोटीन को शामिल जरूर करें।
शरीर को आराम देने के लिए नहाने के पानी में सेंधा नमक डालकर नहाएं।
प्रेग्नेंसी में कैफीन का ज्यादा सेवन न करें क्योंकि इसकी वजह से भी सिरदर्द शुरू हो सकता है।

10 चिकित्सा अधिकारियों और 19 दंत चिकित्सकों को मिली संविदा नियुक्ति, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होंगे पदस्थ
अम्बेडकर अस्पताल में बनी बायोमार्कर किट : कोविड-19 के प्रारंभिक चरण में पता चल जाएगी इसकी गंभीरता
प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से क्या लाभ मिलते हैं?
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, जानिए इनसे होने वाले फायदे…
च्युइंगम चबाने से डबल चिन और मोटापा होता है कम, जानें और भी फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के मामले 7.5 लाख के पार होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- देश में नहीं है कम्युनिटी ट्रांसमिशन कोरोना के मामले 7.5 लाख के पार होने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- देश में नहीं है कम्युनिटी ट्रांसमिशन
Next Article यात्रा सुरक्षित होने पर ही घरेलू क्रिकेट खेला जाएगा: सौरव गांगुली यात्रा सुरक्षित होने पर ही घरेलू क्रिकेट खेला जाएगा: सौरव गांगुली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?