ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेग्नेंसी में क्यों आता है बार बार गुस्सा, कैसे करें कंट्रोल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

प्रेग्नेंसी में क्यों आता है बार बार गुस्सा, कैसे करें कंट्रोल

By @dmin Published July 8, 2020
Share
SHARE

हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी का समय बहुत खास होता है। इस दौरान शरीर में कई बदलाव आते हैं जिनकी वजह से तनाव, गुस्सा, चिड़चिड़ापन और चिंता महसूस हो सकती है। गर्भावस्था में कई बार गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होना नॉर्मल बात है लेकिन मां जो भी महसूस करती है, बच्चे पर भी उसका सीधा असर पड़ता है।
प्रेग्नेंसी में ज्यादा गुस्सा करना शिशु की सेहत के लिए सही नहीं है और समय रहते ही इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं और आपको बार-बार गुस्सा आ रहा है तो यहां जान लीजिए इसके कारण और गुस्से को कम करने के उपायों के बारे में।

Contents
गर्भावस्था में गुस्सा आने के कारणक्या गुस्से का गर्भस्थ शिशु पर असर पड़ सकता हैगर्भावस्था में गुस्सा कम करने के उपाय

गर्भावस्था में गुस्सा आने के कारण

प्रेग्नेंसी में हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव आता रहता है। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव के कारण मूड स्विंग्स ट्रिगर हो सकते हैं जिसमें गुस्सा आना भी शामिल है। इसके अलावा नींद की कमी, पर्याप्त आराम न कर पाने या काम के बोझ की वजह से प्रेग्नेंसी में तनाव के कारण गुस्सा आ सकता है।
इसके अलावा डिलीवरी या शिशु की सेहत को लेकर हो रहे डर की वजह से भी गुस्सा आ सकता है। प्रेग्नेंसी में आने वाले बदलावों और पीड़ा के कारण थोड़ी मात्रा में असहज महसूस होना सामान्य बात है। गर्भावस्था में होने वाली जी मतली और थकान आदि के कारण भी गुस्सा आ सकता है।

क्या गुस्से का गर्भस्थ शिशु पर असर पड़ सकता है

प्रेग्नेंसी में ज्यादा गुस्सा करने की वजह से हाई बीपी, हार्ट रेट बढऩे, एनिनेफ्रिन और एड्रेनलाइन जैसे हार्मोनों के बढऩे की वजह से रक्त वाहिकाएं संकुचित हो सकती हैं। इससे भ्रूण तक ऑक्सीजन और खून की आपूर्ति घट जाती है जो कि शिशु के विकास के लिए हानिकारक साबित हो सकती है।
प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक गुस्सा आना या बहुत ज्यादा गुस्सा आना कुछ हद तक जटिलताएं पैदा कर सकती है। इसकी वजह से डिलीवरी के बाद तक परेशानी हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में बार-बार गुस्सा करने की वजह से शिशु का जन्म के समय वजन कम होने, प्रीमैच्योर डिलीवरी, शिशु में चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन का खतरा हो सकता है।

गर्भावस्था में गुस्सा कम करने के उपाय

गर्भावस्था में पौष्टिक और संतुलित आहार लेना चाहिए। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, हरी पत्तेदार सब्जियां और फल खाएं। इससे थकान से लडऩे में मदद मिलेगी और मूड अच्छा रहेगा।
गर्भावस्था में हल्के व्यायाम और नियमित पैदल चलना जरूरी है। मूड स्विंग्स और गुस्से को कंट्रोल करने के लिए एक्टिव और फिट रहें।
प्रेगनेंट महिला को गुस्से और स्ट्रेस से लडऩे के लिए ध्यान करना चाहिए। गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज जैसे कि प्राणायम और अनुलोम-विलोम आदि करें।
शारीरिक और मानसिक रूप से रिलैक्स करने के लिए शरीर की हल्की मालिश करें। बेहतर होगा कि आप प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह की बहस और झगड़े से दूर रहें।
गर्भावस्था के दौरान रात में पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद की कमी के कारण चिड़चिड़ापन और गुस्सा हो सकता है। दिन में बीच-बीच में सोते रहें और दिनभर पर्याप्त आराम करें।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 : फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश, राज्य काउंसलिंग समिति की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

@dmin July 8, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माना, हवा से भी फैल रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण
Next Article Accused of robbery caught within an hour: by showing fake pristles and executed the incident एक घण्टे के अन्दर पकड़ाए लूट के आरोपी: नकली प्रिस्टल दिखाकर दिया था घटना को अंजाम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?