ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें इसे लेकर क्या कहती है स्टडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें इसे लेकर क्या कहती है स्टडी

By Sonu Sahu
Published: August 10, 2023
Share
SHARE

दिल का स्वस्थ रहना किसी भी इंसान की लाइफ के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन दिल की खराबी और दिल संबंधी बीमारियों यानी कार्डियोवैस्कुलर रोगों ने आजकल ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। हैल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि पहले दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक एक उम्र के बाद होता था लेकिन आजकल जवान और बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। खास बात ये है कि पिछले कुछ सालों में पुरुषो के मुकाबले महिलाएं दिल के दौरे की चपेट में ज्यादा आ रही हैं।

Contents
  • क्या कहती है स्टडी
  • महिलाओं में ह्रदय संबंधी बीमारियों के संकेत क्या क्या हैं
  • किन महिलाओं को हो सकता है कार्डिएक अरेस्ट का ज्यादा खतरा

क्या कहती है स्टडी

इस संबंध में कराए गए अध्ययन में कहा गया है कि कार्डियोवैस्कुलर रोग संबंधी खतरे महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं हर साल महिलाओं में करीब 35 फीसदी मौतें केवल दिल संबंधी बीमारियों के चलते होती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं में दिल संबंधी बीमारियों को लेकर जागरुकता फैलाई जाए। चलिए आज बात करते हैं कि महिलाओं में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज यानी ह्रदय संबंधी बीमारी से जुड़े रिस्क के लक्षण क्या क्या हो सकते हैं।

महिलाओं में ह्रदय संबंधी बीमारियों के संकेत क्या क्या हैं

हार्ट रिलेटेड बीमारियों के प्रति जागरुकता की कमी और हार्ट डिजीज के प्रति महिलाओं की सेंसेटिविटी ही महिलाओं को दिल संबंधी खतरों की ओर धकेल रही है। इसके कारण औरतें कम ही उम्र में हार्ट अटैक और हार्ट संबंधी दूसरे खतरों का शिकार हो रही हैं। हालांकि कुछ मामलों में महिलाओं में हार्ट की बीमारी से जुड़े संकेत पुरुषों से कुछ अलग हो सकते हैं। जैसे जबड़े में दर्द होना महिलाओं में हार्ट अटैक से पहले का एक सामान्य लक्षण है। इसके अलावा कंधे और बाएं सीने में दर्द होना भी एक सिंपटम है। इसके अलावा पीठ के ऊपरी भाग और पेट के ऊपरी हिस्से में रह रह कर दर्द होना भाी हार्ट अटैक का संकेत है। लगातार पसीना आना, चक्कर आना भी कार्डिएक अरेस्ट का लक्षण है। कोई भारी काम ना करने के बावजूद आम्र्स पेन भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

किन महिलाओं को हो सकता है कार्डिएक अरेस्ट का ज्यादा खतरा

डॉक्टर अनुमान लगाते हैं वो महिलाएं जिनकी पारिवारिक हिस्टरी में हार्ट अटैक के मामले हैं, वो इसकी ज्यादा गिरफ्त में आती हैं। इसके अलावा डायबिटीज 2, मोटापा, हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप से पीडि़त महिलाएं भी दिल के दौरे और हार्ट रिलेटेड डिजीज का जल्दी शिकार बनती हैं। वो महिलाएं जिनका कोलेस्ट्रोल हाई रहता है, मैनोपॉज की स्थिति से जूझ रही महिलाएं, एंजाइटी और स्ट्रेस का शिकार महिलाएं, कम नींद लेने वाली महिलाएं और स्मोकिंग और अल्कोहल का ज्यादा सेवन करने वाली महिलाएं कार्डियोवैस्कुलर डिजीज (सीवीडी) का ज्यादा शिकार बनती हैं।

स्वच्छता निरीक्षक, सुपरवाईजर रखेगें शहर में सफाई कार्यो पर नगरानी…. आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा, सुपरवाईजरों की बैठक में दिये कड़े निर्देश
shreekanchanpath 200 # 04 May 2024
सड़क निर्माण के स्वीकृति प्रस्ताव पर विलंब पर सीएम साय ने जताई नाराजगी, बोले लापरवाही के लिए कलेक्टर, एसपी होंगे जिम्मेदार
अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केन्द्रीय जेल रायपुर में ध्यान एवं योग शिविर, बंदियों ने लिया ध्यान का प्रशिक्षण
कम बारिश में भरपूर धान उत्पादन में कतार बोनी और नैनो डीएपी मददगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Smart Policing : पुलिस ने बनवाया ऐसा सॉफ्टवेयर, एक Click में खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली
Next Article स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है ध्यान योग, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?