ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य सचिव ने की गोधन न्याय योजना के तैयारियों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्य सचिव ने की गोधन न्याय योजना के तैयारियों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए यह निर्देश

By @dmin
Published: July 7, 2020
Share
????????????????????????????????????
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव आरपी मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एवं अभिनव गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गोधन न्याय योजना की रूपरेखा, योजना के क्रियान्वयन सहित आय व्यय के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी शामिल हुए।

मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने कहा है कि राज्य शासन की गोधन न्याय योजना अपनी तरह की अभिनव योजना है। उन्होंने बताया कि योजना की शुरूआत हरेली त्यौहार के शुभ अवसर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में गोधन के संरक्षण संवर्धन तथा जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना का शुरूआत किया जा रहा है। इसके तहत पशुपालकों से गोबर खरीदा जाएगा। मुख्य सचिव ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, वन विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को समन्वय और सहभागिता से एकजुट होकर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी जिलो के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, नगरीय निकाय के अधिकारी, उप संचालक कृषि एवं पशुपालन को टीम भावना के साथ कार्य करने कहा है।

बैठक में गोबर के संग्रहण वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने गौठान समितियों एवं स्थानीय स्व सहायता समूहों की भूमिका एवं प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक में कृषि विभाग की सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम गीता ने गोधन न्याय योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, नगरीय प्रशासन विकास विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी. सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का असर: गरम पौष्टिक आहार और समुचित देखभाल से प्रदेश के 1.41 लाख बच्चे हुए कुपोषण मुक्त… कुपोषित बच्चों की संख्या में 32 प्रतिशत की आई कमी
पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस के डर से किया सरेंडर… 12 दिन से था फरार
CG पुलिस के TI को रेप केस में फंसाने की धमकी : ब्लैकमेलर युवती व कथित पत्रकार चढ़े पुलिस के हत्थे… जानिए पूरा मामला
नकली सोने का बिस्किट दिखाकर 10 लाख ठगने की कोशिश, जशपुर में तीन शातिर गिरफ्तार
चुनाव से एक दिन पहले खून से लथपथ मिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन ‘कोवाक्सिन’ का मानव परीक्षण जल्द, जानें कितने चरणों में होता है ट्रायल
Next Article दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?