ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण

By @dmin
Published: July 7, 2020
Share
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण
SHARE

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवान के माता पिता का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमियापाल गांव में सोमवार रात नक्सलियों ने डीआरजी के जवान अजय तेलाम के पिता लच्छु तेलाम (64 वर्ष) और माता विज्जो तेलाम (62 वर्ष) का अपहरण कर लिया है।
पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान पुलिस जवान की बहन के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय तेलाम पिछले वर्ष डीआरजी में भर्ती हुआ था तथा वह दंतेवाड़ा स्थित पुलिस शिविर में रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को आशंका है कि नक्सली क्षेत्र में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से परेशान हैं, जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
दंतेवाड़ा जिला में पुलिस ने पिछले माह लोन वर्राटू अभियान की शुआत की थी। इस अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जिन नक्सलियों के सर पर इनाम है ऐसे नक्सलियों का बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है तथा उन्हें आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। पल्लव ने बताया कि गुमियापाल गांव में पुलिस ने नक्सलियों का पोस्टर लगाया था जिसके बाद से 15 से 20 नक्सली आत्मसमर्पण करने के पुलिस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुछ नक्सली चाहते हैं कि उनके लोग आत्मसमर्पण न करें और यही वजह है कि उन्होंने अजय के परिवार को निशाने पर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना यह दर्शाती है कि बस्तर क्षेत्र में अपनी जमीन खिसकने के कारण नक्सली परेशान हैं और इसी कारण वह पुलिसकर्मियों के परिवार वालों पर हमला कर रहे हैं। 
पिछले सप्ताह नक्सलियों ने जिले के हिरोली गांव में एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने अजय के माता पिता की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें रिहा कराने के लिए ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है।

दशहरा मैदान शांति नगर में हुई “पतंगबाजी”, लोगों के साथ विधायक रिकेश ने भी उड़ाई पतंग
‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
हेल्थकेयर प्रमोशन कैटेगरी में भिलाई स्टील प्लांट को मिला 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार
बेकाबू हो रहे कोरोना के बीच ऐक्शन में मोदी, स्थिति का जायजा लेने बैठक बुलाई
अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी : इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने की गोधन न्याय योजना के तैयारियों की समीक्षा: अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Next Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता इंडोनेशिया में हिली धरती, आए भूकंप के तेज झटके

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?