ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृष्णा भारद्वाज ने बताया रामा की कौन-सी बात उसे बनाती हैं खास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

कृष्णा भारद्वाज ने बताया रामा की कौन-सी बात उसे बनाती हैं खास

By @dmin
Published: July 3, 2020
Share
SHARE

सोनी सब जल्द ही दर्शकों के चहेते शोज को वापस लेकर आयेगा। इस चौनल का सबसे पसंदीदा पीरियड ड्रामा तेनाली रामा जल्द ही नये एपिसोड्स लेकर हाजिर होगा। जहां रामा का लक्ष्य होगा, अपनी अद्भुत चतुराई और बुद्धि का प्रयोग कर विजयनगर में परेशानी पैदा करने वाली समस्यााओं का समाधान करना। दर्शकों को अपने प्यारे पंडित रामाकृष्णा की बड़ी याद आयी, जिसने उन्हें सिखाया कि किस तरह हर परिस्थिति को समझदारी के साथ सुलझाया जाये और पहले से और भी ज्यादा आत्म विश्वाास के साथ उबरा जाये। इस किरदार और शो को दर्शकों ने अपना ढेर-सारा प्यार दिया। वहीं रामा का किरदार निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि उनके लिये यह भूमिका इतनी खास क्यों है और उन्होंने रामा के किरदार से क्या सीखा।
पंडित रामाकृष्णा एक भारतीय कवि, विद्वान, विचारक और राजा कृष्ण देवराय के दरबार में एक विशेष सलाहकार थे । इस भूमिका को निभाते हुए, कृष्णा भारद्वाज ने पंडित रामा की कहानियां पेश कीं और हर कहानी के माध्यम से उन्हें किसी ना किसी रूप में प्रेरित किया। वैसे इस किरदार का प्रभाव कृष्णा भारद्वाज की जिंदगी पर भी काफी पड़ा है। उन्होंने रामा की एक खूबी का खासतौर से जिक्र करते हुए कहा कि वह हर हाल में खुश रहता है। रामा ने मुझे जीवन और फिलॉसफी के बारे में काफी सारी चीजें सिखायीं। साथ ही किसी समस्या का हल किस तरह निकालना है इसके बारे में सिखाया। इस किरदार ने मुझे सबसे अहम बात यह सिखायी कि जीवन को किस तरह से जिंदादिली से जिया जाये। तेनाली रामा का हिस्साह बनने से पहले मैं इतना खुशमिजाज इंसान नहीं था। इस किरदार ने मुझे ज्याादा खुशमिजाज इंसान बनाया है,क्योंमकि मैं पहले से ज्यादा मुस्कुाराने लगा हूं, ज्यादा हंसता हूं और अब जिंदगी को एक अलग नजरिये से देखता हूं। रामा को कोई भी चीज ज्याकदा समय तक परेशान नहीं करती और ऐसा ही होना चाहिये।

हर कहानी ने दर्शकों को कुछ नया सिखाया क्योंकि रामा ने हर अलग तरह के मामलों को अपनी चतुराई और बुद्धि का इस्तेमाल कर सुलझाया है। हालांकि, खासतौर से एक कहानी ने कृष्णा भारद्वाज को जीवन का सबक सिखाया है। इस बारे में वह कहते हैं, इस शो में एक ट्रैक था जहां महाराज कृष्णादेवराय, रामा से विजयनगर में 8 मूर्खों की तलाश करने को कहते हैं। इस पर रामा का लाजवाब कर देने वाला उत्तहर मिलता है कि सबसे बड़ा मूर्ख तो खुद पंडित रामाकृष्णा और राजा कृष्णादेवराय हैं। इसके पीछे की सोच यह होती है कि ज्ञान या किसी भी मामले में दूसरों को खुद से कमतर समझना अपने आपमें मूर्खता है। इस सबक को मैं जीवन भर गांठ बांधकर अपने साथ रखूंगा और उसका पालन करूंगा।
रामा के किरदार का उनके जीवन में क्याा महत्व है, इस बारे में कृष्णां भारद्वाज कहते हैं, यह भूमिका मेरे लिये बहुत ही खास है। मैं खुद को रामा के काफी करीब पाता हूं क्यों।कि मैं बचपन से ही एक आध्यावत्मिक व्याक्ति रहा हूं। मेडिटेशन, फिलॉसफी, मेटाफिजिक्स। जैसी चीजों ने हमेशा मुझे आकर्षित किया है। रामा हमेशा ही जीवन के दार्शनिक और आध्यात्मिक पहलू के साथ हर समस्याि को सुलझाता है और मैं भी ऐसा ही करता हूं। रामा के विचारों और तर्को में काफी समानताएं हैं, जिसे मैंने हमेशा ही अपने जीवन में लागू किया है। हमारे प्रोड्यूसर कहते हैं कि इस शो में हर एक्टनर वास्तहविक जीवन में अपने किरदार से मिलता-जुलता है। साथ ही मुझे अपने फैन्सह से यह मैसेज मिलता रहता है कि मैं सही मायने में पंडित रामाकृष्णा का अवतार हूं। वह मुझमें असली रामा को देखते हैं।

कृष्णात भारद्वाज आगे अपनी बात रखते हुए कहते हैं, इतने लंबे अंतराल के बाद रामा के लुक में दोबारा आकर और इस भूमिका को निभाकर बहुत अच्छाब महसूस हो रहा है। हम लोग तेनाली रामा की शूटिंग में लौट आये हैं, ऐसे में सोनी सब और प्रोडक्श्न सेट पर कुछ बेहद जरूरी नियमों को लागू कर पूरी टीम की सुरक्षा का ध्यांन रख रहे हैं। हम लोग भी उसका पूरा पालन कर रहे हैं और हमें नये एपिसोड लाने का बेसब्री से इंतजार है।

खेसारी लाल और गुंजन पंत का भोजपुरी डांस और रोमांस का वीडियो चर्चा में
‘रोमांचित हूं कि लोगों को द ग्रेट इंडियन फैमिली का ट्रेलर पसंद आ रहा है!’ : विक्की कौशल
थैंक गॉड: चित्रगुप्त बनकर अजय देवगन ने दिखाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके कर्मों का आइना
धीमा रंग होने के कारण नहीं मिलते थे लीड रोल: राजकुमार राव
हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी कैलेंडर गर्ल्स फेम अभिनेत्री रूही सिंह…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अलादीन में सुल्ताना यास्मीन के दमदार और खूबसूरत अवतार में होंगी आशी
Next Article चीन और पाकिस्तान से बिजली उपकरण के आयात पर ब्रेक, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का ऐलान चीन और पाकिस्तान से बिजली उपकरण के आयात पर ब्रेक, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का ऐलान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?