ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन के साथ तनाव के बीच 12 सुखोई और 21 मिग-29 विमान खरीदेगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चीन के साथ तनाव के बीच 12 सुखोई और 21 मिग-29 विमान खरीदेगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

By @dmin
Published: July 2, 2020
Share
India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG-29 aircraft amid tension with China
India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG-29 aircraft amid tension with China
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। लद्दाख में चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार लगातार सेना की ताकतों को और मजूबत करने में जुटी है। कुछ समय पहले ही भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को गोला बारूद और घातक हथियार खरीदने के लिए आपातकालीन वित्तीय शक्ति प्रदान की है। इसके बाद अब भारत और रूस के बीच बड़ी डिफेंस डील हुई है।

रक्षा मंत्रालाय ने गुरुवार को रूस से 33 नए लड़ाकू विमान प्राप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भारत रूस से 12 नए सुखोई-30 और 21 नए मिग-29 लड़ाकू विमान खरीदेगा। इसके अलावा 59 मौजूदा मिग -29 को अपग्रेड भी किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसमें कुल 18,148 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दोनों देशों के बीच होने वाली इस बड़ी और महत्वपूर्ण डील का फैसला डिफेंस एक्जिविशन काउंसिल ने लिया है। 21 मिग -29 विमान की खरीद और मिग -29 के मौजूदा बेड़े के विमानों को अपग्रेड करने में सरकार को 7,418 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से 12 नए सुखोई-30 विमान की खरीद में 10,730 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

रक्षा मंत्रालय ने 248 अस्त्र एयर मिसाइल की खरीदी की भी इजाजत दी। यह भारतीय वायु सेना और नौसेना दोनों के काम आ सकेगी। इसके साथ ही डीआरडीओ द्वारा बनाई गई एक हजार किलोमीटर रेंज वाली क्रूज मिसाइल के डिजाइन को भी मंजूरी मिल गई है। डिफेंस एक्जिविशन काउंसिल ने 38,900 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी जिसमें से 31130 करोड़ रुपये का अधिग्रहण भारतीय इंडस्ट्री से होगा। पिनाका रॉकेट लॉन्चर, बीएमपी कॉम्बैट व्हीकल अपग्रेड और सेना के लिए सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड रेडियो को भी मंजूरी दी गई है।

हड़ताल होगी खत्म! मंत्री अकबर करेंगे सीएम बघेल से बात, हजारों स्वास्थ्यकर्मी हुए थे बर्खास्त
Durg Crime : वकील ने किया अपनी ही टाइपिस्ट से रेप, वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
जनकल्याणकारी नीतियों से निकाय चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत : वोरा
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर के अस्थि कलश को तोड़कर मैदान में बिखेर दी अस्थियां, एसपी तक पहुंची शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर भीड़भाड़ व अधिक ग्राहकों की आवाजाही वाले दुकानदारों का लेंगे सैंपल: कोरोना से निपटने कलेक्टर ने बनाया सात सूत्रीय प्लान
Next Article श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे रेलवे ने रचा इतिहास, पहली बार सौ फीसदी ट्रेनों का समय पर हुआ संचालन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?