ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन सेना के बीच जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन सेना के बीच जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल

By @dmin
Published: June 29, 2020
Share
लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा चीन
लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा चीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच कल यानी मंगलवार को तीसरी वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जनरल स्तर की यह वार्ता सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय पक्ष के चुशुल में होगी। भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से मेजर जनरल लिन लियू बैठक में भाग लेंगे। इन वार्ताओं के पिछले दौ दौर चीनी पक्ष के मॉल्डो में आयोजित हो चुके हैं। 
भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद हाल के दिनों में काफी बढ़ गया है। 15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन ने इस झड़प में अपने हताहत सैनिकों की अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि चीन मई की शुरुआत से ही एलएसी पर  बड़ी संख्या में सैनिक और युद्ध सामग्री जुटा रहा है। 

Third round of Corps Commander-level talks scheduled tomorrow at 10:30 am in Chushul in Ladakh. The first two rounds had taken place in Moldo on Chinese side of the Line of Actual Control: Government Sources pic.twitter.com/Jl6yiRdtfC

— ANI (@ANI) June 29, 2020

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बीते दिनों कहा था कि मई के शुरू में चीनी पक्ष ने गलवां घाटी क्षेत्र में भारत की सामान्य व पारंपरिक गश्त को बाधित करने वाली कार्रवाई की और मई के मध्य में इसने पश्चिमी सेक्टर के अन्य क्षेत्रों में यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। श्रीवास्तव ने कहा, हमने चीन की कार्रवाई को लेकर कूटनीतिक और सैन्य दोनों माध्यमों से अपना विरोध दर्ज कराया था और स्पष्ट किया था कि इस तरह का कोई भी बदलाव अस्वीकार्य है।
उन्होंने कहा था कि छह जून को वरिष्ठ कमांडरों की बैठक हुई और तनाव कम करने तथा एलएसी से पीछे हटने पर सहमति बनी जिसमें पारस्परिक कदम उठाने की बात शामिल थी। दोनों पक्ष एलएसी का सम्मान और नियमों का पालन करने तथा यथास्थिति को बदलने वाली कोई कार्रवाई न करने पर सहमत हुए थे। चीनी पक्ष एलएसी के संबंध में बनी इस समझ से गलवां घाटी में पीछे हट गया और उसने एलएसी के बिलकुल पास ढांचे खड़े करने की कोशिश की।
जब यह कोशिश विफल कर दी गई तो चीनी सैनिकों ने 15 जून को हिंसक कार्रवाई की जिसका परिणााम सैनिकों के हताहत होने के रूप में निकला। इसके बाद, दोनों पक्षों की क्षेत्र में बड़ी संख्या में तैनाती है, हालांकि सैन्य एवं कूटनीतिक संपर्क जारी हैं। चीनी पक्ष मई की ओर से एलएसी पर बड़ी संख्या में सैन्य तैनाती और युद्धक सामग्री जुटाना विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है, खासकर 1993 में सीमा पर शांति के लिए हुए समझौते को लेकर। इस पर भारत को भी जवाबी तैनाती करनी पड़ी और उसके बाद से तनाव साफ दिख रहा है।

गोठानों में नियमित रूप से आजीविका मूलक गतविधियों का संचालन सुनिश्चित करें: डॉ कमलप्रीत सिंह
राजोरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद और हथियार बरामद
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में महिला यात्री के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
सुपेला कोसानाला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-1 की प्रेसवार्ता: अन्नदाताओं के समर्थन में 11 फरवरी को निकालंगे पदयात्रा
विशेष लेख: छत्तीसगढ़ में परम्परागत व्यवसायों को मिला नया जीवन… सरकार की पहल से इन व्यवसायों के जरिए ग्रामीण व्यवसायियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेपाल: भारत विरोध पर अकेले पड़े ओली, अपने ही विदेश मंत्री ने दी सीख, कहा- कोई खराब ना करे हमारा रिश्ता नेपाल: भारत विरोध पर अकेले पड़े ओली, अपने ही विदेश मंत्री ने दी सीख, कहा- कोई खराब ना करे हमारा रिश्ता
Next Article Ticketlock is not working in the phone, this message is coming गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाई गई TikTok ऐप, सरकार ने 59 चीनी ऐप्लीकेशंस पर लगाया है प्रतिबंध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?