ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत

By @dmin
Published: June 29, 2020
Share
भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत
भारत-चीन सीमा की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंंजूर, सेना के जवानों को मिलेगी राहत
SHARE

  नई दिल्ली/ देहरादून (एजेंसी) ।  गलवान घाटी और उस क्षेत्र में निर्माण को लेकर चीन के साथ तनाव के बीच सीमा सड़क विकास बोर्ड ने उत्तराखंड की सीमांत की सड़कों के लिए 340 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन सड़कों का निर्माण सीमा सड़क संगठन करेगा। उत्तराखंड में इन सड़कों के निर्माण से सुरक्षा बलों के अलावा स्थानीय लोगों को भी बहुत फायदा होगा। सीमा सड़क विकास बोर्ड (बीआरडीबी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने रविवार को एक संवाद में कहा कि, उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए कुल 340 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1,351.10 करोड़ रुपये जम्मू-कश्मीर में सड़क कार्यों के लिए बीआरओ को दिए हैं।  इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम और तमिलनाडु में राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा राजमार्ग कार्यों के लिए 71 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मंजूरी दी गई है। इस संवाद में कहा गया है कि आदिवासी उप-योजना (टीएसपी) के तहत नगालैंड के लिए मंजूरी की सीमा को 1,081 करोड़ से बढ़ाकर 1,955 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

Contents
  • सीमांत में 1100 किलोमीटर सड़कों का होना है निर्माण 
  • पर्यटन को भी होगा फायदा
  • 620 किलोमीटर है राज्य  की अंतरराष्ट्रीय सीमा

सीमांत में 1100 किलोमीटर सड़कों का होना है निर्माण 

केंद्र की योजना के मुताबिक, राज्य के चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी व चमोली में करीब 1100 किमी लंबी 27 सड़कें बननी हैं। इनमें कई सड़कों का काम शुरू हो चुका है। योजना का मकसद अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुगम करना है। 

पर्यटन को भी होगा फायदा

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में बन रही सड़कों से पर्यटन को भी बड़ा फायदा पहुंचने की उम्मीद है। राज्य के कई ऐसे अनछुए पर्यटक स्थल हैं, जहां सड़क न होने के कारण पर्यटक नहीं जा पाते। सीमांत में बन रही सड़कों का निर्माण पूरा हो जाने के बाद पर्यटक भी आसानी से उच्च हिमालय की घाटियों तक जा सकेंगे। इससे पलायन की मार झेल रहे सीमांत के ग्रामीणों के लिए गांव में ही रोजी रोटी का इंतजाम होने की संभावना है। 

620 किलोमीटर है राज्य  की अंतरराष्ट्रीय सीमा

उत्तराखंड की चीन और नेपाल के साथ 620 किलोमीटर लंबी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है। इसमें से 345 किलोमीटर चीन और 275 किलोमीटर सीमा नेपाल के साथ लगती है। सीमांत के इन क्षेत्रों में सामरिक महत्व की सड़कों का तेजी से निर्माण किया जा रहा है।

शासकीय कर्मचारियों के हित के लिए सीएम बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
पीएम मोदी ने पुलवामा के शहीदों को किया याद, कहा- बहादुरी से पीढिय़ों को मिलेगी प्रेरणा
राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी में शामिल हुए सीएम साय, बोले- किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार
टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम, प्रदेश गठन के बाद पहली बार यह फॉमूला हुआ लागू
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और बेहतर भविष्य की उम्मीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
Next Article CM performed foundation stone of Phase-2 of Fortis OP Jindal Hospital in Raigad जिंदल समूह ने रायगढ़ में औद्योगीकरण के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में किया सराहनीय कार्य: भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?