ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहत की खबर: कोरोना संक्रमण के बीच तेजी से स्वस्थ्य हो रहे मरीज, 75 फीसदी तक पहुंची रिकवरी दर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राहत की खबर: कोरोना संक्रमण के बीच तेजी से स्वस्थ्य हो रहे मरीज, 75 फीसदी तक पहुंची रिकवरी दर

By @dmin
Published: June 29, 2020
Share
patients recovering rapidly amid corona infection
patients recovering rapidly amid corona infection
SHARE

पिछले 24 घंटे में 118 मरीज हुए डिस्चार्ज, सामने आए 84 नए कोरोना संक्रमित

रायपुर। प्रदेश में जिस तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है वहीं उससे अधिक रफ्तार से यहां मरीज स्वस्थ्य हो रहे हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर लगातार सुधर रही है। फिलहाल प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर 75 फीसदी है। वहीं इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा भी प्रदेश में बेहद कम है। अब तक प्रदेश में 13 मरीजों की मौत हुई उसमें भी 9 मरीज ऐसे थे जिन्हें पहले से गंभीर बीमारी थी और मौत के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Contents
  • पिछले 24 घंटे में 118 मरीज हुए डिस्चार्ज, सामने आए 84 नए कोरोना संक्रमित
  • पिछले 24 घंटों में सामने आए 84 नए मामले

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 2694 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिनमें से 2026 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इस तरह प्रदेश में रिकवरी दर 75 फीसदी है। प्रदेश के अलग अलग कोविड अस्पतालों से पिछले 24 घंटों में 118 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं मौतों की दर 0.4 फीसदी है जो कि अन्य राज्यों के मुकाबले बेहद कम है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों को मिल रहे बेहतर इलाज के कारण ही इसमें अब तक काफी सुधार हुआ है। संक्रमण की पहचान होने के साथ ही मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जा रही है जिसके कारण प्रदेश की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर होती जा रही है।

पिछले 24 घंटों में सामने आए 84 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 84 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मरीजों में सर्वाधिक मरीज राजनांदगांव जिले से मिले हैं। यहां कुल 25 नए केस मिले हैं। इसके अलावा रायगढ़ में12, बिलासपुर में 9, कवर्धा में 8, दुर्ग में 7, गरियाबंद में 6, रायपुर में 5, बलौदाबाजार में 4, जांजगीर में 3, कांकेर में 2, बलरामपुर में 1, दंतेवाड़ा में 1 और नारायणपुर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 619 केस हैं।

तख्तापलट: महाराष्ट्र के नए ‘नाथ’ होंगे शिंदे, जानिए एक रिक्शा चालक से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राहुल गांधी सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई
ग्लोब चौक गोलीकांड के फरार आरोपी अमित जोश के दो साथी डागी व मुकुल सोना गिरफ्तार
शहर के हुक्काबारों पर निगम की सख्ती…. एक साथ शहर के कई नामचीन होटलों व रेस्टारेंट में पहुंची निगम की टीम
सत्ता में आए तो 50 रुपये में मिलेगी अच्छी शराब, सरकार के लोग बेच रहे घटिया ब्रांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The number of active cases has reduced by five lakhs भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच लाख के करीब, पिछले 24 घंटों में सामने आए 19,459 नए मामले
Next Article LAC पर चीन की सारी हेकड़ी होगी दूर, चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की भी तैयारी LAC पर चीन की सारी हेकड़ी होगी दूर, चीन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की भी तैयारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?