ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा

By @dmin
Published: June 28, 2020
Share
लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा
लद्दाख झड़प के बाद अपने ही देश में घिरा चीन, सरकार के खिलाफ जनता का फूट रहा गुस्सा
SHARE

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में इस महीने चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच में हुई झड़प के बाद ड्रैगन अपने ही देश में घिरता जा रहा है। चीन ने घटना में मारे गए कई सैनिकों के नाम अभी तक उजागर नहीं किए हैं, जिसको लेकर उसे सैनिकों के परिजनों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
अमेरिका की ब्रेइटबार्ट न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के फैसले की वजह से सैनिकों के परिजन काफी परेशान हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने जवानों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, जिन्हें शांत करा पाने में चीनी सरकार नाकाम हो रही है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि गलवान घाटी में मारे गए चीनी सैनिकों के बाद कई सैनिकों के परिजनों ने चीन की सोशल मीडिया साइट्स वीबो और अन्य पर शी जिनपिंग की सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वह लगातार सरकार से कह रहे हैं कि चीनी सरकार सैनिकों के नाम बताए, जो घटना में मारे गए।
15 जून को गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसके अलावा चीन के 40 से ज्यादा सैनिक भी मारे गए, लेकिन ड्रैगन ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया। हालांकि, चीन ने कुछ कमांडरों के मारे जाने की बात जरूर स्वीकार की थी।
झड़प के बाद चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के एडिटर इन चीफ ने जरूर माना था कि उनके देश के कई सैनिकों को भारत ने मार गिराया है। उन्होंने ट्वीट किया था कि जहां तक मुझे जानकारी है, चीनी पक्ष के सैनिक भी घटना में हताहत हुए हैं।

मई में शुरू हुआ था सीमा पर विवाद

भारत और चीन के बीच मई महीने की शुरुआत में सीमा को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पूर्वी लद्दाख में स्थिति तब खराब हो गई थी, जब पांच मई को पेगोंग झील क्षेत्र में भारत और चीन के लगभग 250 सैनिकों के बीच लोहे की छड़ों और लाठी-डंडों से झड़प हो गई। दोनों ओर से पथराव भी हुआ था, जिसमें दोनों देशों के सैनिक घायल हुए थे। यह घटना अगले दिन भी जारी रही। इसके बाद दोनों पक्ष ‘अलग हुए, लेकिन गतिरोध जारी रहा।

विस अध्यक्ष महंत ने दुर्ग विधानसभा में बूथ स्तर पर किया दौरा, कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
shreekanchanpath 272 # 15 july 2024
हरेली विशेष: हरी चुनरिया ओढ़ धरती ने कर लिया श्रृंगार, आओ मनाएं खुशियां कि आया हरियाली त्यौहार
अस्पताल, स्कूल, खाली जमीन, कामर्शियल लीज और बंद स्कूलों के मुद्दे विधायक रिकेश ने की बीएसपी प्रबंधन से चर्चा
एनआईए कार्यालय भवन का उद्घाटन: केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर करेगी नक्सलवाद का खात्मा-भूपेश बघेल, केन्द्रीय गृहमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला पर्व की बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवराज सरकार 30 जून को कर सकती है मंत्रिमंडल विस्तार, सिंधिया गुट से हो सकते हैं 9 और मंत्री शिवराज सरकार 30 जून को कर सकती है मंत्रिमंडल विस्तार, सिंधिया गुट से हो सकते हैं 9 और मंत्री
Next Article दूध पीने में आनाकानी करता है आपका बच्चा तो दूध में मिलाकर दें यह चीज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?