ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर: महज 6 दिनों में एक लाख बढ़े संक्रमित, संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का कहर: महज 6 दिनों में एक लाख बढ़े संक्रमित, संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार

By @dmin
Published: June 27, 2020
Share
भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले
भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना का कहर इस कदर हावी है कि अब संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 6 दिनों में ही देश में एक लाख से अधिक संक्रमित बढ़ गए हैं। वहीं पहली बार एक दिन में 18,000 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 26 जून तक कोरोना के लिए परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 79,96,707 है। जिसमें पिछले 24 घंटे में परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या 2,20,479 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18,552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है, जिनमें से 1,97,387 सक्रिय मामले हैं, 2,95,881 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट कुल एक्टिव मरीजों से ज्यादा है। देश में स्वस्थ्य होने वालों की दर पिलहाल 58.13 फीसदी है।

महाराष्ट्र में हालात बेकाबू, एक दिन में मिले 5 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में शुक्रवार को पहली बार पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए। यहां एक दिन में 5,024 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,52,765 हो गई है। राज्य में कोरोना की विकास दर धीमी होने के दावे के बावजूद यहां 10,000 नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को राज्य में 175 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या 7,106 पर पहुंच गई है। वहीं तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ। यहां शुक्रवार को 3,645 नए मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 957 हो गई है। वहीं दिल्ली में 3,460 नए मामले दर्ज किए गए। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 77,000 हो गई है वहीं मृतकों की संख्या 2,492 है।

रायपुर में 66 लाख की डकैती का खुलासा, जमीन दलाल निकला मास्टर माइंड, 36 घंटों में आरोपियों तक पहुंची पुलिस
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा विरांगना का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
मुंबई में ड्रोन या मिसाइल से आतंकी हमले की आशंका, अलर्ट जारी
Gustakhi Maaf: विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में मानसिक स्वास्थ्य
नई सुविधा जो आपके काम की है…. कौन-कौन इस्तेमाल कर रहा आपके नाम से मोबाइल नंबर…. इस वेबसाइट के जरिए जाने चुटकियों में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The doctor was caught collecting fake notes नकली नोट खपाते धराया डॉक्टर: लंबे समय ये चला रहा था यह गोरखधंधा, ऐसे आया पकड़ में
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced प्रदेश एक दिन में डिस्चार्ज हुए 156 मरीज, सामने आए 89 नए मामले : 647 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?