ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: OTT प्लैटफॉर्म पर र‍िलीज होगी सुशांत की आख‍िरी फ‍िल्‍म ‘दिल बेचारा’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

OTT प्लैटफॉर्म पर र‍िलीज होगी सुशांत की आख‍िरी फ‍िल्‍म ‘दिल बेचारा’

By @dmin
Published: June 26, 2020
Share
SHARE

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर और जिंदगी को लेकर क्या-क्या सपने नहीं देखे, लेकिन मौत ने सारे सपनों को कुचल दिया और ऐक्टर को भी सभी से दूर ले गई। उनका अपनी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को देखने का सपना भी अधूरा ही रह गया। ‘दिल बेचारा’ सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है जो अब रिलीज होगी।

पहले यह फिल्म पिछले साल नवंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ वजहों से ऐसा नहीं हो पाया। कुछ वक्त पहले ऐसी चर्चा थी कि सुशांत की इस फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने सुशांत के फैन्स का दिल तोड़ दिया था। उन्होंने अपील की थी कि ऐक्टर की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को OTT प्लैटफॉर्म के बजाय सिनेमाघरों में रिलीज किया जाए और यही सुशांत के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लेकिन अब फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है।

‘दिल बेचारा’ डिज्नी हॉट स्टार प्लस पर 24 जुलाई को रिलीज की जाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म को हर कोई फ्री में देख सकेगा। फिल्म को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है। सुशांत सिंह राजपूत सूइसाइड में ‘रंजिश’ ऐंगल, क्या बोल रहे नेताऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सूइसाइड के बाद तमाम सवाल सामने खड़े हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस बीच ऐसे दावे भी हैं कि उन्होंने यह कदम मजबूरी में उठाया क्योंकि बॉलिवुड में उनका काम करना मुश्किल बनाया जा रहा था। अब इसमें रंजिश ऐंगल आ गया है। इसकी जांच की मांग उठाई जा रही है।सुशांत को याद कर बोले डायरेक्टर- सोचा नहीं था रिलीज के वक्त अकेला रह जाऊंगासुशांत को याद करते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘सुशांत मेरी डेब्यू फिल्म का हीरो ही नहीं थे बल्कि वह मेरे अच्छे दोस्त भी थे जो हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे। हम ‘काय पो छे’ से लेकर ‘दिल बेचारा’ तक काफी करीब रहे हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि जब भी तुम पहली फिल्म बनाओगे, मैं उसमे हीरो रहूंगा। हमारे प्लान एक साथ बने थे। बहुत सारे सपने हमने साथ में देखे थे। पर मैंने कभी यह सपने में भी नहीं सोचा था कि इस फिल्म की रिलीज के वक्त मैं अकेला रह जाऊंगा। इस फिल्म को बनाने के दौरान सुशांत ने मुझ पर बहुत प्यार लुटाया और वही प्यार हमें इस फिल्म को रिलीज करने के दौरान रास्ता दिखाएगा।’

अरमान जैन की शादी में धमाकेदार परफॉरमेंस देने के लिए तैयार हो रही हैं तारा सुतारिया
एक विचार की कहानी, जिसे कई बार मिटाने की कोशिश की गई: आरएसएस के 100 वर्ष पर ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन
दबंग 3 मिलने पर खुशी के मारे शीशे के सामने उछलने लगीं: सई मांजरेकर
बिकीनी पहन स्वीमिंग पूल में मस्ती करती दिखीं सारा अली खान
कोरोना से जंग: पत्रकारों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, उठा रहे राशन-पानी का खर्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना ब्रेकिंग: जिले में आज मिले 12 नए मरीज, बीएसएफ के 7 जवान व निजी अस्पताल की दो नर्स भी शामिल
Next Article International air service will continue till 15 July कोरोना का असर: 15 जुलाई तक इंटरनेशनल हवाई सेवा पर जारी रहेगी रोक, केन्द्र ने जारी किया सर्कुलर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?