ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के राम, आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के राम, आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी

By Sonu Sahu
Published: October 8, 2022
Share
SHARE

आदिपुरुष के विरोध में उठने वाली आवाजें तेज हो गई हैं। प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म को लेकर हंगामा बढ़ते जा रहा है। इसी बीच रामानंद सागर की ‘रामायण के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का बयान सामने आया है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर ‘आदिपुरुष के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। पढि़ए क्या बोले रील लाइफ ‘राम…. अरुण गोविल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘बहुत समय से मेरे दिमाग में बहुत- सी बातें चल रही हैं। लगता है अब उन बातों को आपके साथ साझा करने का समय आ गया है।

‘रामायण और ‘महाभारत जैसे जितने भी पौराणिक ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर। मानव सभ्यता के लिए नींव है। इसे न हिलाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है। और इसके साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ भी ठीक नहीं है। अरुण गोविल कहते हैं, हमें हमारे शास्त्रों से संस्कार मिलते हैं, जीने का आधार मिलता है। हमारी यह धरोधर ही हमें जीने की कला सिखाती है। हमारी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। ऐसे में इसके साथ छेड़छाड़ करना धार्मिक भावनाओं को आहत करना है। कोरोना में दिखी धार्मिक शक्ति पर बात करते हुए अरुण गोविल कहते हैं, ‘जब ढाई साल पहले आए कोरोना ने हमारी धार्मिक मान्यताओं को मजबूत कर दिया है। इतना ही नहीं कोरोना के दौरान जब एक बार फिर से ‘रामायण का प्रसारण शुरू हुआ था, तो उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 35 साल पहले बनी रामायण को हमारी युवा पीढ़ी ने पूरी श्रद्धा और आस्था से देखा। फिल्म ‘आदिपुरुष के मेकर्स पर निशाना साधते हुए अरुण गोविल कहते हैं, ‘आपको हमारी नीव, जड़ और धार्मिक संस्कृति से छेड़छाड़ करने का कोई हक नहीं है। आप क्रिएटिविटी के नाम पर धर्म का मजाक नहीं बना सकते हैं। वीडियो के अंत में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को पहचान दिलाने के लिए शुक्रिया भी कहा।

दूसरी पारी का पहला फैसला: 15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
मारवाड़ी युवा मंच की यही है चाह, हर कोई चले अपनी संस्कृति की राह
सीएम बघेल आज करेंगेट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत नवनिर्मित तीन टूरिस्ट रिसार्ट का ई-लोकार्पण…….बिलासपुर के कुरदर, कबीरधाम जिले के सरोधा दादर तथा कोण्डागांव के धनकुल में बने हैं इको-एथनिक रिसॉर्ट
राजद सुप्रीमों लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहिणी की लगी किडनी, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दिया अपडेट
जंगल में जानवरों के लिए लगाए करंट की चपेट में आया शिकारी, मौत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिचकी से हैं परेशान तो तुरंत राहत दिला सकती है काली मिर्च
Next Article जज की 13 साल की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड, सरकारी बंगले में फंदे पर लटके मिली लाश जज की 13 साल की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड, सरकारी बंगले में फंदे पर लटकी मिली लाश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?