ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगा फेशियल नहीं, अब कद्दू का फेस पैक लगाकर पाइए ग्लोइंग स्किन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

महंगा फेशियल नहीं, अब कद्दू का फेस पैक लगाकर पाइए ग्लोइंग स्किन

By @dmin
Published: June 26, 2020
Share
SHARE

कद्दू एक ऐसी सब्जी है, जो हर घर में बनाई और चाव के साथ खाई जाती है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को रोगों से लडऩे में मदद करते हैं। कद्दू की एक खास बात है कि आप इसे अपने चेहरे पर भी लगा सकती हैं। जी हां, इसे नियमित स्किन पर लगाने से स्किन बेदाग, चमकदार और जवां बनी रहती है।
कद्दू से बना फेस पैक हर टाइप की स्किन के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। आज हम आपको कद्दू से बने कुछ ऐसे फेस पैक बनाना सिखाएंगे, जिससे आपकी स्किन पलभर में ही बेदाग, गोरी और टोन्ड हो जाएगी।

Contents
  • कद्दू और दही का फेस पैक
  • कद्दू, नींबू, और विटामिन ई फेस पैक
  • कद्दू और अंडे का फेस पैक
  • कद्दू और ओटमील फेस पैक
  • कद्दू और दालचीनी फेस पैक

कद्दू और दही का फेस पैक

कद्दू के कुछ छोटे पीस लें, फिर उन्हें अच्छी तरह से मैश करें और उसमें 2 बड़े चम्मच दही मिलाएं। यदि आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के बाद धो लें। इससे आपकी स्किन को विटामिन का अच्छा डोज मिलेगा और स्किन चिकनी बनेगी।

कद्दू, नींबू, और विटामिन ई फेस पैक

कद्दू के कुछ टुकड़े लेकर मैश करें। फिर इसमें विटामिन ई के दो से तीन कैप्सूल डालें। इसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़ें। सब कुछ अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

कद्दू और अंडे का फेस पैक

थोड़ा सा कद्दू लेकर उसे मैश करें। इसमें एक अंडे का सफेद भाग डालें। एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और चिकना पेस्ट बनाएं। चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक रखें और फिर धो लें। इससे आपका चेहरा टोन्ड और चमकदार बनेगा।

कद्दू और ओटमील फेस पैक

यह एक प्रभावी एक्सफोलीएटिंग फेस पैक है, जो स्किन से डेड सेल्स को निकालता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए कद्दू के कुछ टुकड़ों को पीस लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच ओटमील पाउडर और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद फेस क्लीन कर लें। नियमित उपयोग से चेहरा चमकदार और गोरा बनेगा।

कद्दू और दालचीनी फेस पैक

उबले हुए कद्दू के 3 से 4 क्यूब्स लें, उसमें 1 टेबलस्पून शहद, 1 बड़ा चम्मच दूध, 1/2 टेबलस्पून दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को साफ चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। यह एक बहुत ही हाइड्रेटिंग फेस पैक है, जो चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर चेहरे को निखारता है।

स्किन प्रॉब्लम, बीपी जैसी कई समस्याओं को संतरा करता हैं कंट्रोल, जानें कई फायदे
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बलौदाबाजार में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1098 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार
शिशु को ग्राइप वॉटर देना कितना सुरक्षित है
छाती के बलगम और जकड़न से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे…
आप नहीं जानते होंगे महिलाओं के कमर पर दिखने वाले डिंपल के ये राज!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जऱीन खान ने पूछी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े गंभीर सवाल
Next Article मोटापा कंट्रोल करने के आसान घरेलू टिप्स: जानिए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?