ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा: चीन ने दिया था गलवां घाटी में भारतीय फौज पर हमले का आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा: चीन ने दिया था गलवां घाटी में भारतीय फौज पर हमले का आदेश

By @dmin
Published: June 23, 2020
Share
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा: चीन ने दिया था गलवां घाटी में भारतीय फौज पर हमले का आदेश
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा: चीन ने दिया था गलवां घाटी में भारतीय फौज पर हमले का आदेश
SHARE

वाशिंगटन (एजेंसी)। लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी खुफिया मूल्यांकन के अनुसार, पिछले सप्ताह गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों पर हमले का आदेश एक वरिष्ठ चीनी जनरल ने दिया था। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। झड़प के बाद से ही एशिया के दो सबसे बड़े मुल्कों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। 
पश्चिमी थिएटर कमांडर के जनरल झाओ जोंग्की और सेना के अन्य दिग्गज अभी भी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को सेवा दे रहे हैं। इन्हीं लोगों ने लद्दाख की गलवां घाटी में पीएलए को सैन्य ऑपरेशन करने की अनुमति दी थी। मूल्यांकन से परिचित एक स्रोत ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी जानकारी दी है। 
सूत्रों ने बताया कि झाओ ने नई दिल्ली सहित अमेरिका के अन्य सहयोगियों के आगे चीन के कमजोर पडऩे पर चिंता व्यक्त की थी और उन्होंने पीएलए को सैन्य गतिविधि का आदेश इसलिए दिया ताकि भारत को एक सबक दिया जा सके। 
मूल्यांकन में पिछले सप्ताह जो कुछ हुआ उसके बारे में चीन के बाद के दावों का खंडन किया गया है। साथ ही इस बात की ओर इशारा किया कि यह हिंसक झड़प तनाव का परिणाम नहीं थी, बल्कि यह बीजिंग द्वारा भारत को अपनी ताकत का संदेश भेजने का एक उद्देश्यपूर्ण निर्णय था।
इस मूल्यांकन में बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए, जबकि 35 चीनी सैनिक मारे गए। इसके अलावा दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के कई जवानों को हिरासत में लिया, लेकिन उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। 
हालांकि, चीन की यह योजना उसी पर भारी पड़ गई, क्योंकि इस घटना के बाद भारत में बड़े पैमाने पर चीन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए, जो अभी भी जारी हैं। इसके अलावा, बीजिंग द्वारा भारत को अधिक जवाबदेह बनाने वाले प्रयासों पर भी पानी फिर गया, क्योंकि स्थिति को देखते हुए अब अमेरिका भारत के ज्यादा करीब आ गया है। इस तरह, भारत और अमेरिका का करीब आना चीन के लिए खतरे की घंटी है। 
भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद से भारत में लोगों द्वारा चीनी उत्पादों के बहिष्कार का दौर शुरू हो गया है। बहुत से लोग चीनी सोशल मीडिया एप टिक-टॉक को डिलीट कर रहे हैं और चीनी मोबाइल फोन को तोड़ रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों की यह प्रतिक्रिया चीन की सोच के बिल्कुल विपरीत है। यह चीन की सेना की जीत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति
राजिम पहुंचे सीएम बघेल ने कहा: राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी
Special Article : आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है देश का पहला डिजिटल संग्रहालय
अस्पताल, स्कूल, खाली जमीन, कामर्शियल लीज और बंद स्कूलों के मुद्दे विधायक रिकेश ने की बीएसपी प्रबंधन से चर्चा
एलोवेरा से पाएं सुंदर और बोदाग चेहरा, ऐसे करें उपयोग…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Result breaking: Mungeli tops Pragya Kashyap with 100% marks in 10th, Tikesh Vaishnav 12th topper रिजल्ट ब्रेकिंग: मुंगेली टॉप पर, 10 वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास, टिकेश वैष्णव 12 वीं के टॉपर
Next Article Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test कोरोना बिग ब्रेकिंग: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोनिल गोली, क्लिनिकल टेस्ट में असरकारक होने का दावा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?