भिलाई। जिले में लगातार घटित हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये दुर्ग एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने अवैध रूप से हथियार रखने वालों की पहचान सुनिश्चित कर उन लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिये हैं। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही के लिए लगाया गया था।

वहीं टीम द्वारा अवैध रूप से हथियार रखने वालों व बेचने वाले संदेहियों पर सतत निगरानी रखी जा रही थी। वहीं आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे और विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। इसी दौरान सूत्रों ने बताया कि देवबलोदा चरोदा निवासी के.गौतम अपने पास देषी कट्टा रखा हुआ है जिससे अपने जन्मदिन की पार्टी दोस्तों के साथ मनाते समय हवाई फायरिंग भी किया है। सूचना पर पुलिस टीम ने के.गौतम को देवबलोदा चरोदा में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

वहीं शुरूआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान मोबाईल फोन पर जन्मदिन के दिन हवाई फायरिंग करते हुये रिकार्ड किया गया वीडियो मिला। उक्त हथियार को आरोपी ने 30,000/- रूपये में अनिल सोनी उर्फ गुड़वा नाम के व्यक्ति से कट्टा एवं कारतूस को खरीदने की बात कही। आरोपी के.गौतम निवासी देवबलोदा चरोदा के निशानदेही पर 01 नग देषी कट्टा व 01 नग कारतूस का खोखा बरामद कर जप्त किया गया। आग की कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई द्वारा की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक अमित दूबे, रिंकू सोनी, भावेष पटेल, राकेष अन्ना, राकेष चौधरी, डी.प्रकाष, नितिन सिंह, अरविंद मिश्रा एवं थाना पुरानी भिलाई से प्र.आर.राजेश तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही।




