ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तानी ड्रोन से बड़ी घटना को अंजाम देने की हो रही थी कोशिश: BSF आईजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पाकिस्तानी ड्रोन से बड़ी घटना को अंजाम देने की हो रही थी कोशिश: BSF आईजी

By @dmin
Published: June 20, 2020
Share
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
SHARE

जम्मू (एजेेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से बीएसएफ ने हथियार ले जा रहे पाकिस्तान के एक ड्रोन को शनिवार को मार गिराया। बीएसएफ (जम्मू फ्रंटियर) के आईजी ने बताया कि इस ड्रोन के जरिए से बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी।
बीएसएफ आईजी, एन. एस. जामवाल ने कहा, ‘पानसर में बीएसएफ की पेट्रोलिंग टीम को एक हैक्सा कॉप्टर मूव करता दिखा। इसे फायर कर गिराया गया। उसमें से एक एम 4 यूएस मेड हथियार सेमी ऑटोमैटिक कारबाइन, 60 राउंड, 2 मैग्ज़ीन, सात ग्रेनेड मिले हैं। कॉप्टर का वजन 17-18 किलो है और 5 से साढ़े 5 किलो का पे लोड ले जा रहा था।
उन्होंने कहा, ‘जिस तरह के हथियार बरामद हुए हैं, उसे देखकर लगता है कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, वह एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ड्रोन पाकिस्तान से आया था।
बता दें कि जम्मू क्षेत्र में यह पहली ऐसी घटना है जब बीएसएफ ने हथियारों और विस्फोटकों से लैस ड्रोन को मार गिराया है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए केंद्र शासित प्रदेश में हथियारों की तस्करी करने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा। बीएसएफ जवानों ने नौ गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया।

पाकिस्तानी एजेंटों को दिए जाने थे हथियार

ड्रोन को मार गिराने के बाद अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन में एक अत्याधुनिक राइफल, दो मैगजीन, 60 गोलियां और सात छोटे बम रखे गए थे जिन्हें पाकिस्तानी एजेंटों को देना था। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पंसार सीमा चौकी के सामने अग्रिम चौकियों पर तैनात पाकिस्तानी रेंजर ड्रोन को नियंत्रित कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, सीएम साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित
जैविक पद्धति से मछली पालन कर रहे जिले के किसान…. विधायक व कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: विवाह, निकाह और मैरिज का संगम… प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ 3 हजार से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
shreekanchanpath 102 # 24 January 2025
छत्तीसगढ़ में हर साल बन रहा नया कीर्तिमान, अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 244 # 20 June 2020
Next Article मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?