ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद गणेश राम कुजाम के पार्थिव शरीर को दिया कांधा: पिता को सौंपा 20 लाख रुपए अनुग्रह राशि का चेक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद गणेश राम कुजाम के पार्थिव शरीर को दिया कांधा: पिता को सौंपा 20 लाख रुपए अनुग्रह राशि का चेक

By @dmin
Published: June 18, 2020
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel gave the body to the mortal remains of the brave martyr Ganesh Ram Kujam of Chhattisgarh: a check of Rs 20 lakh ex-gratia handed over to father
Chief Minister Bhupesh Baghel gave the body to the mortal remains of the brave martyr Ganesh Ram Kujam of Chhattisgarh: a check of Rs 20 lakh ex-gratia handed over to father
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद जवान गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री कुंजाम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम गिधाली कांकेर के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद गणेश राम कुंजाम के पिता इतवारू राम कुंजाम को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा।

बता दें कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इस हिंसक झड़प में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कुरूटोला ग्राम पंचायत के ग्राम गिधाली निवासी श्री गणेश राम कुंजाम भी शहीद हो गए। शहीद श्री कुंजाम का पार्थिव शरीर आज अपरान्ह विशेष विमान द्वारा रायपुर पहुंचा।

मुख्यमंत्री बघेल ने लद्दाख में शहीद हुए जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया और शहीदों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री कुंजाम ने देश के लिए शहादत दी है। ऐसे महान सपूत पर हम छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हम सब देश के साथ है, सेना के साथ है और जवानों के साथ है। मुख्यमंत्री ने शहीद स्वर्गीय श्री गणेश राम कुंजाम की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए गांव की शाला का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद श्री कुंजाम के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी।

रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सेना, प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिकों ने शहीद श्री कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात शहीद श्री कुंजाम का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।

Bijapur encounter : सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, सभी के शव बरामद, सीएम साय बोले जल्द पूरा होगा संकल्प
Breaking News : जल संचय में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल, जनभागीदारी से मिली सफलता… सीएम साय ने जल संसाधन विभाग को दी बधाई
16th Vijay Merchant Multi-Day Trophy-2025: उज्ज्वल मरकाम के नाबाद 55 रन की पारी की बदौलत मैच ड्रा, अर्शवीर ने 4 और यथार्थ ने लिये 3 विकेट
यात्रीगण ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से चलने वाली चार ट्रेन कैंसिल, 6 से 12 अक्टूबर तक नहीं चलेगी ये गाडिय़ां
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली से लैस हुआ रायपुर से मांढ़र के बीच का सेक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article vehicle बेकार पड़े वाहन को निगम ने बनाया उपयोगी: अब आएगी मृत पशुओं को उठाने के काम
Next Article International Yoga Day will be celebrated digitally in homes: Yoga at home and Yoga with family डिजिटल तरीके से घरों में रहकर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग एट होम एंड योग विद फैमिली

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?