ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, हिंसक झड़प में 5 चीनी सैनिक मारे गए?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, हिंसक झड़प में 5 चीनी सैनिक मारे गए?

By @dmin
Published: June 16, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए हैं तो चीन के भी कई सैनिक मारे गए हैं। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय और पीएलए ने अब तक चुप्पी साध रखी है। ग्लोबल टाइम्स की चीफ रिपोर्टर ने पहले 5 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की, लेकिन कुछ ही देर बाद कहा कि उन्होंने भारतीय मीडिया में देखने के बाद यह बात कही थी। इसके कुछ देर बाद ही, ग्लोबल टाइम्स के एडिटर इन चीफ हू शीजिन ने भी स्वीकार किया है कि झड़प में चीनी सैनिक मारे गए हैं।
गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान दोनों सेनाओं की हिंसक झड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की चीफ रिपोर्टर वांग वेनविन के मुताबिक, भारतीय सेना ने भी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पांच सैनिकों को मार गिराया। दोनों सेनाओं की ओर से कोई फायरिंग हुई और डंडों व पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद वांग ने कहा कि यह बात उन्होंने भारतीय मीडिया में देखने के बाद कही।
ग्लोबल टाइम्स के एडिटर इन चीफ ने लिखा, ‘जितना मैं जानता हूं गलवान घाटी झड़प में चीनी भी मारे गए हैं। मैं भारतीय पक्ष को बताना चाहता हूं कि घमंडी मत बनिए और चीन को कमजोर समझने की भूल ना करना। चीन भारत के साथ टकराव नहीं चाहता, लेकिन हम इससे डरते नहीं हैं।

"Chinese side also suffered casualties in the Galwan Valley physical clash", tweets Editor In Chief of Chinese Newspaper Global Times pic.twitter.com/i5NknsF5lx

— ANI (@ANI) June 16, 2020

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्टर वांग वेनवेन ने ट्वीट किया, ‘रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि सोमवार रात को भारत-चीन सीमा पर हुए टकराव में चीन के पांच सैनिक मारे गए हैं और 11 सैनिक घायल हुए हैं। वांग वेनवेन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच में गोलीबारी नहीं हुई है। झड़प के दौरान हाथापाई हुई है।

No bullets were fired. It is hand-to-hand combat… https://t.co/QEZCM49BUH

— Wang Wenwen (@WenwenWang1127) June 16, 2020

ग्लोबल टाइम्स ने कहा- सैनिक मारे गए, संख्या पता नहीं

ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि ऑफिशियल ग्लोबल टाइम्स अकाउंट से यह नहीं कहा गया है कि कितने चीनी सैनिक मारे गए हैं। ग्लोबल टाइम्स इस समय संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता है।

The official Global Times accounts have NEVER reported the exact casualties on the Chinese side. The Global Times CANNOT confirm the number at the moment.

— Global Times (@globaltimesnews) June 16, 2020

बताया जा रहा है कि डि-एस्केलेशन प्रक्रिया के तहत चीनी सेना को गलवान में पीछे जाने था। सूत्रों ने कहा कि पीछे जाने के बजाय चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर पत्थरबाजी की और लोहे की कीलें लगीं लाठियों से भारत की सेना पर हमला किया। भारतीय सेना ने अपने तीन सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की है और यह भी कहा है कि चीनी सेना के भी कुछ लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, चीन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अब स्कूलों में ही बनेंगे मिलेट के व्यजंन, रेडिमेड खरीदी पर रोक, आदेश न मानने वाले अफसरों को शोकाज
महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
एक ऐसा साथी चाहिए जो मुझे बदलने की कोशिश ना करें: ईशा गुप्ता
महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से किया एमओयू…. गौठान के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू
सिद्धारमैया का दावा, येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना चाहती है आरएसएस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 240 # 16 June 2020
Next Article पशुओं की खुले में चराई पर रोक लगाने ली जाएगी शपथ: मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?