ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खरीदारी के दौरान कोरोना से बचने के लिए इन चीजों को ना लगाएं हाथ !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

खरीदारी के दौरान कोरोना से बचने के लिए इन चीजों को ना लगाएं हाथ !

By @dmin
Published: June 16, 2020
Share
SHARE

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में दो महीने बाद काफी ढील दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी जरूरत का सामान मिल सके और जरूरी नियमों का पालन करते हुए देशवासी स्वस्थ भी रहे। यहां जानें कि अगर आप शॉपिंग करने जा रहे हैं तो आपको किन चीजों को हाथ नहीं लगाना है…

Contents
  • ऐसा तो कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं!
  • बास्केट और कार्ट्स ना छुएं
  • क्यों नहीं छूनी है बास्केट?
  • स्टोर जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
  • स्टोर से बाहर निकलते ही पहला काम
  • घर आने के बाद क्या करना है?
  • अब खुद की क्लीनिंग का नंबर

ऐसा तो कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं!

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए और लगातार बढ़ते केसेज की संख्या को देखते हुए, हम इस समय कपड़े, जूलरी,कॉस्मेटिक या डेकोरेटिव आइटम खरीदने से तो बच सकते हैं। लेकिन किचन का सामान ऐसी जरूरत है, जिसे चाहकर भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।
इसलिए इन चीजों की खरीदारी करने तो आपको किराना स्टोर, ग्रॉसरी स्टोर और शॉप्स पर जाना ही होगा। यहां जानिए कि जब भी आप ये सब सामान खरीदने किसी स्टोर पर जाएं तो आपको किन-किन चीजों को हाथ नहीं लगाना है…

बास्केट और कार्ट्स ना छुएं

जब भी सामान लेने के लिए स्टोर जाएं तो आप वहां रखी शॉपिंग बास्केट्स और कार्ट्स का उपयोग करने से बचें। बेहतर होगा कि आप घर से ही अपना शॉपिंग बैग लेकर जाएं और उसी का उपयोग करें।
यदि आपको बड़ा सामान खरीदना है या सामान की मात्रा अधिक है तो इस स्थिति में भी आप शॉपिंग बास्केट का उपयोग बिल्कुल ना करें। आप कार्ट को सैकेंड ऑप्शन के रूप में चुन सकते हैं। संभव हो तो इसके हैंडल को हाथ लगाने से पहले सैनिटाइज कर लें।

क्यों नहीं छूनी है बास्केट?

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर शॉपिंग सेंटर या ग्रॉसरी स्टोर में रखा कार्ट छू सकते हैं तो बास्केट क्यों नहीं? तो इसकी वजह यह है कि बास्केट का उपयोग करने के बाद उन्हें सही तरीके से सैनिटाइज किया जाना संभव नहीं है।
हर दिन बास्केट के हैंडल को सैनिटाइज करना या हर कस्टमर के उपयोग करने के बाद हर बास्केट को सैनिटाइज किया जाना ग्रॉसरी स्टोर मैनेजमेंट के लिए भी संभव नहीं है। जबकि कार्ट्स के हैंडल को सैनिटाइज करना तो खुद आपके लिए भी आसान है। क्योंकि मार्केट जाते समय आपको सैनेटाइजर तो अपने साथ लेकर जाना ही है।

स्टोर जाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

स्टोर जाने से पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें कि आप अपने साथ एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड लेकर जा रहे हों। जितना संभव हो सके कैश में लेन-देन करने से बचें।
मार्केट जाने से पहले जरूरी सामान की लिस्ट बनाकर ले जाएं और स्टोर रूम में काउंटर पर उस सामान की उपलब्धता जानने के बाद ही आगे बढ़ें। इससे आपका समय भी नष्ट नहीं होगा और आप लोगों के गैरजरूरी संपर्क से भी बचे रहेंगे।

स्टोर से बाहर निकलते ही पहला काम

सामान की खरीदारी करने के बाद ग्रॉसरी स्टोर से बाहर आते ही आपको सबसे पहले अपने हैंड सैनिटाइज करने हैं। ताकि अंदर खरीदारी के दौरान यदि आपके हाथों पर वायरस आ भी गया हो तो वो खत्म हो जाए।
यदि संभव हो तो स्टोर से बाहर आने के बाद थोड़ी देर खुली हवा में सांस लें और खुद को मेंटली रिलैक्स करें। गर्मी बहुत अधिक है इसलिए अपने साथ लाए हुए पानी का सेवन करें। इससे शरीर को हाइड्रेट और इम्यून रखने में सहायता मिलेगी।

घर आने के बाद क्या करना है?

घर आने के बाद आप सबसे पहले उन बैग्स को धुलने के लिए डाल दें, जिनमें आप सामान लेकर आए हैं। इसके बाद अपने हाथ अच्छी तरह साफ करें और फिर लाए हुए सामान को सैनिटाइज करें। इसके लिए आप किसी अच्छी डिटर्जेंट या सैनिटाइजर का उपयोग कर सकते हैं।
तैयार लिक्विड में कपड़ा भिगोकर बाहर से लाए गए सभी पैकेट्स को उससे अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद सामान को अलमीरा या कंटेनर्स में रखने से पहले कम से कम 20 मिनट बाहर ही रखा रहने दें। क्योंकि कई बार वाइप करने के बाद भी कोरोना के संक्रमण को पूरी तरह खत्म होने में 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है।

अब खुद की क्लीनिंग का नंबर

यह सब सामान क्लीन करने के बाद बेहतर होगा कि आप स्नान कर लें। इसके बाद साफ कपड़े पहनें और कोई हेल्दी ड्रिंक या फूड लें। इससे शरीर की खर्च हुई एनर्जी वापस आएगी और आप खुद को मेंटली-फिजिकली रिलैक्स अनुभव कर पाएंगे।

इसलिए गर्मियों में करना चाहिए हरे अंगूर का सेवन, होते हैं कई फायदे
45 प्लस महिलाएं एसे कर सकते हैं रवीना टंडन की तरह खुद को स्टाइल…
आकस्मिक हृदयाघात पर परिचर्चा : विशेषज्ञों ने बताया क्या है कारण, सीपीआर का महत्व भी समझाया
क्या तोड़कर नहीं खानी चाहिए दवाईयां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट…
वेट लॉस करें, ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी हो जाएगा कम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुशांत की मौत और कोविड-19 के कारण जन्मदिन नहीं मनाएंगे मिथुन चक्रवर्ती
Next Article LAC पर भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद LAC पर भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?