ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बारिश के पहले निगम का विशेष अभियान: 100 से अधिक अतिक्रमण हटाकर की गई नालियों की सफाई
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बारिश के पहले निगम का विशेष अभियान: 100 से अधिक अतिक्रमण हटाकर की गई नालियों की सफाई

By @dmin Published June 13, 2020
Share
Corporation's special campaign before the rain: cleaning drains removed by removing more than 100 encroachments
SHARE

भिलाई। वार्ड क्रमांक 5 में निजामी चौक से लेकर सुपेला लक्ष्मी मार्केट के पीछे तक लगभग 1 किलोमीटर रोड के दोनों किनारे बने नाली पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। मोहल्ले वासियों ने अतिक्रमण हटाकर नाली सफाई की मांग की थी जिस पर कार्रवाई की गई। सुबह 6 बजे से स्वच्छता के कर्मचारी मौके पर मौजूद होकर नाली सफाई के अभियान में जुट गए तथा दो जेसीबी और दो डंपर के माध्यम से नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कई व्यवसायियों एवं रहवासियों ने स्वत: ही अतिक्रमण हटाकर सफाई कार्य में सहयोग किया।

Contents
100 से अधिक स्थलों से हटाया गया अतिक्रमणकई लोगों ने खुद ही हटाया कब्जा

बता दें कि बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बड़ी नालियों की सफाई के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में आज 50 से अधिक स्वच्छता कर्मचारियों द्वारा नाली सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में विगत कई वर्षों से नाली के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया था जिससे नाली के बहाव में कमी आ गई थी और बारिश के दिनों में बरसाती पानी, नाली में न जाकर सड़क पर बहने लगती थी जिसके लिए अतिक्रमण हटाकर नाली सफाई का विशेष अभियान चलाया गया! बता दे कि यहां की नाली का पानी गौतम नगर, रमन मोहल्ला, कृष्णा नगर, संजय नगर एवं जी रोड के किनारे होते हुए कोसानाला में जाकर मिलता है।

100 से अधिक स्थलों से हटाया गया अतिक्रमण

निजामी चौक से लेकर राजीव नगर एवं लक्ष्मी नगर के मध्य पुल तक नाली के ऊपर सड़क के दोनों तरफ कब्जा किया गया था, क्षेत्र में 100 से अधिक अतिक्रमण को हटाकर, दो जेसीबी एवं दो डंपर के माध्यम से मलबा को हटाने का कार्य किया गया। कई लोगों ने तो 5 से 10 फीट अतिरिक्त रूप से दुकान बढ़ा कर रखा हुआ था, जिससे नाली सफाई में बाधा आ रही थी जिसे हटाया गया।

कई लोगों ने खुद ही हटाया कब्जा

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही होते देख कुछ व्यवसायियों एवं रहवासियों ने समझदारी दिखाते हुए स्वयं से कब्जा हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने के पश्चात 15 डंपर मलबा को निकाला गया। बारिश का आगमन नजदीक आने पर मोहल्ले में जलभराव न हो इसके लिए सुबह 6 बजे से शाम 4.30 बजे तक नाली की सफाई विशेष रूप से की गई। इस दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 13, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel reviewed the works of Public Works Department: Work plan will be made to connect government buildings by paved roads सीएम बघेल ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा: शासकीय भवनों को पक्के मार्ग से जोडऩे की बनेगी कार्ययोजना
Next Article Sanitation machine operated with feet installed in the corporation headquarters: can touch hands without touching निगम मुख्यालय में लगा पैरों से ऑपरेट होने वाला सेनेटाइज मशीन: बिना छुए कर सकेंगे हाथों को सेनेटाइज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?