ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकार ने जारी किए आंकड़े, नवंबर में लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ के ऊपर रहा GST संग्रह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

सरकार ने जारी किए आंकड़े, नवंबर में लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ के ऊपर रहा GST संग्रह

By @dmin
Published: December 1, 2020
Share
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जीएसटी कलेक्शन लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इसके अनुसार नवंबर में जीएसटी संग्रह 1,04,963 करोड़ रुपये रहा। 

Gross GST revenue collected in November is Rs 1,04,963 Cr of which CGST is Rs 19,189 Cr, SGST is Rs 25,540 Cr, IGST is Rs 51,992 Cr and Cess is Rs 8,242 Cr: Ministry of Finance pic.twitter.com/NcVJQLn02J

— ANI (@ANI) December 1, 2020

सेस के जरिए 8,242 करोड़ रुपये रही आय 
इसमें सीजीएसटी के रूप में सरकार को 19,189 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। वहीं एसजीएसटी के रूप में सरकार ने 25,540 करोड़ रुपये जुटाए है। आईजीएसटी के रूप में सरकार को 51,992 करोड़ रुपये (इसमें से 22,078 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए हैं) की आमदनी हुई। इसके अतिरिक्त सेस के जरिए सरकार की आय 8,242 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए 809 करोड़ रुपये शामिल) रही।
नवंबर में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने से 1.4 फीसदी अधिक है। नवंबर 2019 में जीएसटी संग्रह 1,03,491 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन महीने में वस्तुओं के आयात से राजस्व पिछले साल के समान महीने की तुलना में 4.9 फीसदी अधिक रहा। वहीं घरेलू लेनदेन से राजस्व पिछले साल के समान महीने से 0.5 फीसदी अधिक रहा है।
चालू वित्त वर्ष में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से जीएसटी राजस्व प्रभावित हुआ है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल में जीएसटी संग्रह सिर्फ 32,172 करोड़ रुपये रहा था। मई में जीएसटी संग्रह 62,151 करोड़ रुपये, जून में 90,917 करोड़ रुपये, जुलाई में 87,422 करोड़ रुपये, अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये, सितंबर में 95,480 करोड़ रुपये और अक्तूबर में 1,05,155 करोड़ रुपये रहा था।
फरवरी के बाद पहली बार जीएसटी संग्रह का आंकड़ा अक्तूबर में एक लाख करोड़ रुपये के पार गया था और अब नवंबर में भी लगातार दूसरे माह यह आंकड़ा एक लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि, ये क्लेक्शन अक्तूबर 2020 के मुकाबले कम है।

विपदा मे भी निरंतर सेवा में मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट…. जरूरतमंदों के लिए खरीदे दो ऑक्सीजन कंसट्रेशन मशीन
Bhilai : युवक ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर की थी दिव्यांग की हत्या… सामने आई यह वजह
सूर्या 42 का मोशन पोस्टर हुआ आउट: पैन इंडिया नहीं बल्कि पैन ग्लोबल होगी फिल्म…
आतंकवाद का केंद्र है पाक, 40 हजार आतंकी अब भी मौजूद – टीएस तिरुमूर्ति
राज्य के तकनीकी एवं फॉर्मेसी संस्थानों में एडमिशन के लिए पंजीयन 11 अगस्त से…  प्रवेश के लिए होगी ऑनलाईन कॉउंसिलिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 49 # 01 december 2020
Next Article मुश्किल में हरियाणा सरकार, निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने वापस लिया समर्थन मुश्किल में हरियाणा सरकार, निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने वापस लिया समर्थन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?