ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 24 घंटों का फिर टूटा रिकार्ड: पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले 11 हजार के करीब, एक दिन सर्वाधिक 396 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

24 घंटों का फिर टूटा रिकार्ड: पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले 11 हजार के करीब, एक दिन सर्वाधिक 396 लोगों की मौत

By @dmin
Published: June 12, 2020
Share
The number of active cases has reduced by five lakhs
The number of active cases has reduced by five lakhs
SHARE

रायपुर। देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े ने पिछले सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। पहली बार 24 घंटे में 11 हजार के करीब नए मामले सामने आए। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से भारत में कुल संक्रमितों की संख्या में भी कहीं ज्यादा हो गई है। इस समय में भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में स्पेन और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में मौतों का आंकड़ा भी सर्वाधिक रहा।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है, जिनमें से 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, 1,47,195 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों के मामले में अब भारत चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया है। वहीं टॉप पर अभी भी अमेरिका बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में मिले 46 नए मरीज

इधर छत्तीसगढ़ में गुरुवार देररात तक 46 नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 1398 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, इनमें से 971 लोगों का उपचार जारी अभी जारी है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर 46 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें कोरबा से 18, जांजगीर से 14, बिलासपुर से 05, जशपुर से 02, रायगढ़ से 02, जगदलपुर से 01 और कोण्डागांव से 01 एक मरीज शामिल हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 96230 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 93903 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 1398 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1520 सैंपलों की जांच जारी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Railway Breaking : साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित यह ट्रेनें है रद्द, आधा दर्जन ट्रेनों का बदला शेड्यूल
महादेव बेटिंग एप मामले में बॉलीवुड एक्टर साहिल खान रायपुर से गिरफ्तार, मुंबई एसआईटी ने की कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ
कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान आठ कार्यकर्ता झुलसे, केन्द्र सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन
Breaking News : भिलाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, जीई रोड के किनारे मजार व दुकानों पर चला बुलडोजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel took care of Sector 9 Hospital: MLA Devendra Yadav met CM and expressed gratitude सीएम बघेल ने ली सेक्टर-9 अस्पताल की सुध: विधायक देवेंद्र यादव ने मुलाकात कर जताया सीएम का आभार
Next Article तय समय से पहले गोवा और महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना तय समय से पहले गोवा और महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?