ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घाटी में दो हफ्तों में सेना के 9 बड़े ऑपरेशन, छह टॉप कमांडरों समेत मार गिराए 22 आतंकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

घाटी में दो हफ्तों में सेना के 9 बड़े ऑपरेशन, छह टॉप कमांडरों समेत मार गिराए 22 आतंकी

By @dmin
Published: June 8, 2020
Share
लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या
लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों को मौत के घाट उतार रहे हैं। पिछले दो सप्ताह में सेना ने नौ बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया है, जिसमें 22 आतंकवादियों को मार गिराया है। शोपियां जिले में लगातार दूसरे दिन हुए एनकाउंटर के बाद यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने दी।
डीजीपी, दिलबाग सिंह ने एनकाउंटर के बारे में कहा, ‘आज और बीते हुए कल में हुए दो एनकाउंटर के दौरान हिज्बुल मुजाहिदीन के नौ आतंकवादियों को ढेर किया गया है। बीते, दो हफ्तों में नौ बड़े ऑपरेशनंस को अंजाम दिया गया है। इनमें से छह टॉप कमांडरों समेत 22 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया।
डीजीपी दिलबाग सिंह ने एलओसी पर आतंकियों के मौजूद लॉन्चपैड की संख्या से जुड़े सवाल पर जवाब दिया कि माना जा रहा है कि कश्मीर क्षेत्र में तकरीबन 150-250 और जम्मू क्षेत्र में 125-250 तक लॉन्चपैड हो सकते हैं।

There is an assessment that the number could be around 150-250 for Kashmir region and 125-150 for Jammu region: Jammu and Kashmir DGP, Dilbag Singh on the number of terrorists at launchpads along the Line of Control (LoC) https://t.co/rYOGycxnBj

— ANI (@ANI) June 8, 2020

गौरतलब है कि शोपियां जिले में सोमवार को भी लगातार दूसरे दिन आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच में मुठभेड़ चली। इसमें चार आतंकवादी मारे गए। वहीं, पिछले दो दिनों में सेना ने कुल नौ आतंकियों को ढेर किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर स्थित शोपियां के पिंजोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की तरफ से बलों के खोज दल पर गोलियां चलाई जाने और सुरक्षा बलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। हालांकि, पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है और न ही उनके संगठन की जानकारी दी है। युवाओं को आतंकवादी संगठनों से जुडऩे से रोकने की नई नीति के तहत ऐसा किया गया है।

Gustakhi Maaf: बलात्कार पीडि़त को गर्भपात की इजाजत
तूफान का अलर्ट: अरब सागर से बढ़ रहा ‘तौकाते’…. केरल में भारी बारिश… गुजरात में मच सकती है भारी तबाही
एशिया की 50 हस्तियों में शीर्ष पर सोनू सूद, जानें किस वजह से मिला यह सम्मान
बिग ब्रेकिंग : इस बार की होली रहेगी फीकी…. बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश… न सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे और न ग्रुप में खेल सकेंगे होली.. जाने क्या है दिशा निर्देश
दिल्ली में करीब 200 कौवों की मौत, जांच के लिए भेजे गए सैंपल, पार्क आम लोगों के लिए बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS शार्दुल से वापस देश लौटेंगे ईरान में फंसे भारतीय ऑपरेशन समुद्र सेतु: INS शार्दुल से वापस देश लौटेंगे ईरान में फंसे भारतीय
Next Article Delhi CM Kejriwal's announcement: Delhi government will also impose a vaccine free of cost दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब, होगी कोरोना जांच

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?