नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपने को वॉशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।





