ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केरल सीएम पी. विजयन ने कहा, हथिनी के हत्यारों को मिलेगी सजा, 3 संदिग्धों पर है फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केरल सीएम पी. विजयन ने कहा, हथिनी के हत्यारों को मिलेगी सजा, 3 संदिग्धों पर है फोकस

By @dmin
Published: June 4, 2020
Share
केरल सीएम पी. विजयन ने कहा, हथिनी के हत्यारों को मिलेगी सजा, 3 संदिग्धों पर है फोकस
केरल सीएम पी. विजयन ने कहा, हथिनी के हत्यारों को मिलेगी सजा, 3 संदिग्धों पर है फोकस
SHARE

तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)। केरल में एक गर्भवती हथिनी की पिछले महीने के आखिर में निर्ममता पूर्वक की गई हत्या को लेकर फूटे गुस्से के बीच राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने गुरुवार को ट्वीटर के जरिए कहा कि हत्यारों को सजा मिलेगी। पी. विजयन ने कहा, जांच जारी है और तीन संदिग्धों पर फोकस है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से इस घटना की जांच कर रहे हैं। जिला पुलिस प्रमुख और जिला वन विभाग के अधिकारियों ने आज मौके का मुआयना किया। हम वो हरसंभव करेंगे जिससे हत्यारों को सजा मिल सके।

हथिनी की दर्दनाक मौत की जांच में मिला बड़ी कामयाबी

केरल के पालक्कड़ जिले में एक गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत के मामले में वन विभाग ने कहा है कि जांच में महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। हथिनी की मौत की छानबीन के लिए गठित विशेष जांच टीम ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। साइलेंट वैली जंगल में हथिनी ने पटाखा भरा हुआ अन्नानास खा लिया था। यह उसके मुंह में फट गया और एक सप्ताह बाद 27 मई को उसकी मौत हो गई।वन विभाग ने कहा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।
विभाग ने एक ट्वीट में कहा, ‘हथिनी के शिकार के लिए दर्ज मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। इस संबंध में गठित एसआईटी को अहम सुराग मिले हैं। वन विभाग दोषियों को अधिकतम सजा दिलवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। हालांकि, विभाग ने कहा कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं कि पटाखा भरा अन्नानास खाने के कारण हथिनी के निचले जबड़े को नुकसान हुआ और यह महज एक संभावना हो सकती है।

In a tragic incident in Palakkad dist, a pregnant elephant has lost its life. Many of you have reached out to us. We want to assure you that your concerns will not go in vain. Justice will prevail.

— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) June 4, 2020

विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और उनकी पहचान की जा रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने इस पर एक समग्र रिपोर्ट मांगी है और आश्वस्त किया कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
जावड़ेकर ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, ‘पटाखा खिलाकर जान लेना, भारतीय संस्कृति नहीं है । हम गहराई से जांच कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और अपराधियों को पकड़ेंगे। वन विभान ने 27 मई को दो प्रशिक्षित हाथियों की मदद से इस हथिनी को वेल्लियार नदी तट पर लाने का प्रयास किया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकर हथिनी की मौत हो गई।
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘ पटाखों से भरा अन्नानास खाने से हुए विस्फोट में उसका जबड़ा टूट गया था और वह कुछ भी चबा पाने में असमर्थ थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हथिनी गर्भवती थी। अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा समेत कई नामचीन हस्तियों ने घटना पर चिंता प्रकट करते हुए जानवरों से क्रूरता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
साइलेंट वैली जंगल में हथिनी की ऐसी दुखद मौत का खुलासा वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर भावुक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के बाद हुआ था। उन्होंने लिखा था, ‘जब हमने उसे देखा तो वह नदी में खड़ी थी, उसका सिर पानी में डुबा हुआ था। उसे अपनी छठी इंद्री से समझ आ गया था कि वह मरने वाली है। उसने खड़े खड़े ही नदी में जलसमाधि ले ली।उन्होंने नदी में सिर झुकाए खड़ी हथिनी के फोटो भी पोस्ट किए थे।

चेक डैम से बदली तस्वीर : जल संरक्षण ने गांवों को बनाया आत्मनिर्भर
आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय
मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर में एक्सरे मशीन का किया लोकार्पण
शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना: दिसम्बर 2021 तक 3 हजार 827 प्रकरणों में 57.52 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान
CG में बड़ा हादसा : वीकेंड मनाने गए बैंक कर्मियों की कार पेड़ से टकराई, मैनेजर सहित दो की मौत, दो घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त
Next Article भारत और ऑस्ट्रेलिया में 7 समझौते, दोनों देश करेंगे एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल, चीन को चुभेगी यह डील भारत और ऑस्ट्रेलिया में 7 समझौते, दोनों देश करेंगे एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल, चीन को चुभेगी यह डील

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?