ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कहना है सोनी सब के कलाकारों का
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कहना है सोनी सब के कलाकारों का

By @dmin
Published: June 4, 2020
Share
SHARE

बालवीर रिटन्र्स के देव जोशी

अगर पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है तो मानव अस्तित्व असंभव है और इसलिए पर्यावरण की देखभाल करना मनुष्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खुद की देखभाल करने के लिए, हमें पर्यावरण का ध्यान रखना होगा क्योंकि यह सामंजस्य बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इन दिनों जब लॉकडाउन के कारण मानव गतिविधि कम है, तो प्रकृति स्वयं ही ठीक हो रही है और हमें दिखाती है कि हमें उन गतिविधियों को कम करने की आवश्यकता है जो हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हरियाली बनाए रखने के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत सारे पेड़-पौधे लगाता हूँ, चाहे वह मेरे घर पर हो या मेरे गांव में। बालवीर के रूप में मेरी भूमिका ने मुझे पर्यावरण की रक्षा करने के संदेश को अपने प्रशंसकों तक पहुंचाने का अवसर दिया है।

Contents
  • बालवीर रिटन्र्स के देव जोशी
  • भाखरवड़ी के भक्ति राठौड़
  • तेरा क्या होगा आलिया की अनुशा मिश्रा

भाखरवड़ी के भक्ति राठौड़

यह सही समय है अच्छे पर्यावरण चक्र को फिर से शुरू करने का। हमारे पर्यावरण को मौजूदा स्थिति के कारण एक किक स्टार्ट मिली है, इसलिए इसका अधिकतम लाभ उठाएं। शाम 7 बजे सूरज की रोशनी का खिड़कियों में प्रवेश करना इस बात का प्रमाण है कि हवा कितनी साफ हो गई है। जून की शुरुआत में ही दस्तक देने वाली पहली बारिश की बूंदों से पता चलता है कि पृथ्वी सेहतमंद हो चली है। मैंने पौधों को लगाने और विकसित करने के लिए अपनी लॉकडाउन अवधि का बहुत उपयोग किया है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा सिर्फ 5 पौधे इस दुनिया में बहुत अंतर पैदा करेंगे।
तो, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम उन छोटे कदमों को उठाने का संकल्प लें जो पृथ्वी के लिए सुधार की इस प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। अपने पर्यावरण की रक्षा करते हुए, सकारात्मकता और आशा के साथ आइए हम अपना भी ख़्याल रखें।

तेरा क्या होगा आलिया की अनुशा मिश्रा

अपने ग्रह को बचाने की कोशिश से ही हमारा ग्रह बचा रहेगा। पर्यावरण पहले से ही पीडि़त है, और इसका श्रेय हम मनुष्य को ही दे सकते हैं। इसलिए, जो कुछ भी, मानव आगे नुकसान को रोकने के लिए कर सकता है, वह बहुत महत्वपूर्ण है ताकि प्रकृति भविष्य की पीढ़ी के लिए निर्वाह करे। इन दिनों, क्योंकि इंसान घर पर बंधे हुए हैं, पृथ्वी धीरे-धीरे अपना उपचार स्वयं कर रही है। इस अवधि ने हमें जो सिखाया है वह यह है कि हमें अपनी गतिविधियों पर नजऱ रखने की ज़रूरत है, ताकि पृथ्वी को आराम मिले और यह साँस ले पाए।
व्यक्तिगत रूप से, मैं संसाधनों की बर्बादी को कम करने के लिए बहुत सी चीजों का ध्यान रखती हूं, उदाहरण के लिए, मैं स्नान करने के लिए शावर के बजाए बाल्टी का उपयोग करती हूं क्योंकि इससे मुझे पानी बचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मेरी मां और मैं प्लास्टिक की बोतलों का पौधों के कंटेनर के रूप में दोबारा उपयोग करते हैं। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगी कि वे इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं की मात्रा और उनके डिस्पोज़ल को लेकर सचेत रहें। सुनिश्चित करें कि गीला कचरा और सूखा कचरा अलग रखें । इसका पुन:उपयोग करें और रीसाइकल करें और अपने घर पर ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने की कोशिश करें।

थैंक गॉड: चित्रगुप्त बनकर अजय देवगन ने दिखाया सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके कर्मों का आइना
शेरदिल: मेकर्स ने की केके के आखिरी सॉन्ग ‘धूप पानी बहने दे की अनाउंसमेंट, आज रिलीज होगा गाना
इरफान खान की लास्ट फिल्म साल 2021 में बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, देखना न भूलें
भाबीजी घर पर हैं , शो को मिस कर रही हैं साईना नेहवाल…
ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में वाणी कपूर लगीं गजब की बला…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर्षद अरोड़ा घर पर रहकर ले रहे हैं नये अनुभव का मज़ा
Next Article Chief Secretary's instructions to collectors: CM is monitoring quarantine centers, vigilance about Corona मुख्य सचिव का कलेक्टरो को निर्देश: सीएम कर रहे क्वारेंटाइन सेंटरों की मानिटरिंग, कोरोना को लेकर बरते सतर्कता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?