ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर्षद अरोड़ा घर पर रहकर ले रहे हैं नये अनुभव का मज़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

हर्षद अरोड़ा घर पर रहकर ले रहे हैं नये अनुभव का मज़ा

By @dmin
Published: June 4, 2020
Share
SHARE

टेलीविजन कलाकार शो को आगे बढ़ाते रहने के लिये अपनी व्यस्तताओं के साथ हमेशा ही अपने फैन्स का मनोरंजन करते नजऱ आते हैं। पिछले दो महीने से घर पर रहें और सुरक्षित रहें के मंत्र का पालन करते हुए, कलाकार घर पर अपने समय का बेहतर सदुपयोग कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कर रहे हैं, सोनी सब के ‘तेरा क्या होगा आलियाÓ के बेहद काबिल एक्टर हर्षद अरोड़ा। वह अपनी पाककला को निखार रहे हैं और अपनी पालतू बिल्ली के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बिल्ली की जान बचायी थी।
घर पर रहने और बिल्ली की जान बचाने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए हर्षद कहते हैं, इस दौरान मेरे साथ सबसे अच्छी चीज ये हुई कि मैंने एक बिल्ली की जान बचायी और उसे एडॉप्ट कर लिया। जब वह मुझे मिली थी तो बहुत ही बुरी हालत में थी, लेकिन उसे घर लाने और उसकी देखभाल करने का अनुभव बहुत ही अच्छा था। मैं उसके साथ खेलने में काफी व्यस्त रहता हूं। पहले मैं नियमित रूप से उसे डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था ताकि वह जल्दी ठीक हो जाये।
अपनी पाक कला के बारे में बताते हुए हर्षद कहते हैं, ऐसे समय में मैंने सीखा कि वो सारी चीजें कर डालो, जो इससे पहले कभी नहीं की। जैसे घर की साफ-सफाई, बरतन धोना और कुकिंग में हाथ आजमाने जैसी चीजें। अब मैं खुद को एक नौसिखिया कुक कह सकता हूं और घर की साफ-सफाई में उस्ताद। मुझे लगता है कि मैंने भिंडी बनाने की रेसिपी काफी अच्छी तरह सीख ली है।’
घर पर फिटनेस रूटीन किस तरह का है इस बारे में बताते हुए हर्षद कहते हैं, मैं बेसिक स्ट्रेचिंग, सूर्य नमस्कार और पुशअप से अपना दिन शुरू करता हूं। इसके बाद शाम को सारी सावधानियों का ख्याल रखते हुए दौडऩे जाता हूं। ये सारी एक्टिविटीज मुझे फुर्तीला और हेल्दी रखने में मदद कर रही हैं।
शूटिंग लाइफ की याद सताने के बारे में हर्षद कहते हैं, ‘शुरू-शुरू में तो मुझे शूटिंग से ब्रेक? मिलने पर काफी राहत महसूस हुई, लेकिन अब मुझे कैमरे के सामने ना जा पाना बहुत खल रहा है। भले ही सेट पर काफी कुछ बदल जायेगा और सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखना पड़ेगा। यह पहले जैसा नहीं रह जायेगा, लेकिन फिर भी मुझे इस नये नॉर्मल के साथ शूटिंग पर जाने का बेसब्री से इंतजार है।

एक्ट्रेस श्रिया सरन ने हॉटनेस से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा…
सर्कस की शूटिंग हुई पूरी: फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह, एक किरदार मैजिशियन का होगा
आलिया ने निभाये हैं अलग-अलग किरदार
दिल बेचारा: पब्लिक डिमांड पर रिलीज़ हुआ मसखरी सॉन्ग
शरमन जोशी और अन्नू कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सब मोह माया है’ सबसे पहले टीवी पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेरी आशिकी में जुबिन नौटियाल ने किया लाजवाब अभिनय
Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कहना है सोनी सब के कलाकारों का

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?