भिलाई। कोरोना महामारी के बीच बीएम शाह अस्पताल एवं रिचर्स सेंटर ने मानवता की मिशाल पेश की है। अस्पताल प्रबंधन ने इस कठिन समय में लोगों को राहत देते हुए ओपीडी शुल्क में भारी कटौती कर दी है। बीएम शाह अस्पताल में सभी प्रकार के स्पेशलिसट डॉक्टरों की ओपीडी फीस 100 रुपए कर दी है। बीएम शाह हॉस्पिटल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ अरुण मिश्रा ने बाताया कि कोरोना महामारी के त्रासदी को देखते हुए मरीजों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी मात्र 100 रुपए कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के इस निर्णय का लाभ आसपास के लाखों लोगों को मिलेगा।

आज जहा समूचा विश्व कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक त्रासदी से जुझ रहा है। ऐसे में भिलाई का बीएम शाह हॉस्पिटल अपने स्लोगन इलाज इंसानियत से को चरितार्थ कर रहा है। जब भी किसी के इलाज की बात होती है तो बीएम शाह अस्पताल का नाम पहले आता है। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राजेश सिंघल ने बताया कि बीएम शाह अस्पताल समय समय पर मरीजों की सुविधानुसार हॉस्पिटल की नीति में सुधार लाते रहते हैं। डॉ सिंघल के अनुसार जब भी शहर में किसी प्रकार की आपदा आई तो बीएम शाह हॉस्पिटल हमेशा अपनी सेवाओं में शासन प्रशासन के साथ अग्रसर रहा है।



