ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: भिलाई के कैंप क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश भर में पांच नए केस, छत्तीसगढ़ में 321 हुए सक्रिय मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: भिलाई के कैंप क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश भर में पांच नए केस, छत्तीसगढ़ में 321 हुए सक्रिय मरीज

By @dmin
Published: May 29, 2020
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज दोपहर तक पांच नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इनमें भिलाई के बैकुंटधाम कैंप 2 से एक पॉजिटिव केस सामने आया है। जानकारी मिलते ही निगम के स्वास्थ्य अमले ने बैकुंटधाम क्षेत्र को सील कर दिया है। वहीं पॉजिटिव मरीज को एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं आज महासमुंद जिले में पहला केस आया है। महासमुंद जिले के सराईपाली में एक पॉजिटिव केस सामने आया है। वहीं आज बिलासपुर में 2व जगदलपुर 1 पॉजिटिव मरीज मरीज मिला है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 321 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कल कुल 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं आज 5 नए केस सामने आए। अब सक्रिय मरीजों में मुंगेली के 81, बिलासपुर के 48, राजनांदगांव के 34, बलौदाबाजार के 18, बालोद के 16, बेमेतरा के 15, कोरबा के 12, कांकेर के 15, बलरामपुर के 9, कोरिया के 8, सरगुजा के 7, कवर्धा के 6, रायगढ़ के 13, जांजगीर के 10, गरियाबंद के 4, जशपुर के 8, गौरेला के 3, पेंड्रा के 3, मरवाही के 3, रायपुर के 2, धमतरी के 2, सूरजपुर से 1 और जगदलपुर के 2, दुर्ग व महासमुंद से एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं 83 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

देशभर में संक्रमितों की संख्या एक लाख 65 हजार के पार

कोरोना संक्रमण के मामलो में देशभर के आकंडे भी चौंका रहे हैं। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक का रिकार्ड टूट गया है। ताजा आकंड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 65 हजार के पार चला गया है। कोरोना संक्रमितों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए हैं और 175 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,65,799 हो गई है, जिनमें से 89,987 सक्रिय मामले हैं, 71,106 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 4,706 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओबीसी का पूरा कुनबा समेटने में जुटे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी रणनीतिकार, कांग्रेस का ‘यादव’ चेहरा बने देवेन्द्र
छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक पास : वित्तमंत्री चौधरी बोले- हमारी सरकार GYAN के लिए पूरी तरह है समर्पित
दुनिया की सबसे छोटी महिला पहुंची मां बम्लेश्वरी के दरबार, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में कर चुकी है काम
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को मिली केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति, बनी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी
मनरेगा में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि: प्रदेश में 1.22 लाख परिवारों को 100 दिनों से अधिक का रोजगार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से क्या लाभ मिलते हैं?
Next Article श्रीकंचनपथ 223 # 29 May 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?