ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से क्या लाभ मिलते हैं?
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से क्या लाभ मिलते हैं?

By @dmin Published May 29, 2020
Share
SHARE

गर्भावस्था में महिलाओं को न सिर्फ अपने बल्कि अपने शिशु के लिए भी संतुलित आहार लेना होता है। इससे मां के साथ-साथ शिशु भी स्वस्थ रहता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह के फल खाने के लिए कहा जाता है जिनमें से एक अंगूर भी है। हालांकि, प्रेगनेंट महिलाओं को अपनी डायट में अंगूर को शामिल करने से पहले ये जान लेना चाहिए कि इससे उन्हें और उनके गर्भस्थ शिशु को क्या लाभ और नुकसान होगा।

Contents
क्या प्रेगनेंसी में अंगूर खाना चाहिएअंगूर के पोषक तत्वप्रेग्नेंसी में अंगूर खाने के फायदेप्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से शिशु को लाभप्रेग्नेंसी में कब न खाएं अंगूरगर्भावस्था में अंगूर खाने के नुकसानइन बातों का रखें ध्यान

क्या प्रेगनेंसी में अंगूर खाना चाहिए

डॉक्टरों की मानें तो सीमित मात्रा में अंगूर खाना सुरक्षित और सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसका कारण यह है कि अंगूर खनिज पदार्थों, विटामिन और कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि, कोई भी चीज अधिक मात्रा में खाने से नुकसान ही होता है इसलिए प्रेग्नेंसी में अंगूर भी ज्यादा न खाएं। इनमें फ्रूक्टोज नामक प्राकृतिक शुगर होता है। अगर प्रेगनेंट महिला को जेस्टेशनल डायबिटीज है तो उनकी समस्या अधिक अंगूर खाने से बढ़ सकती है।

अंगूर के पोषक तत्व

अंगूर में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, फ्रूक्टोज, मैंगनीज, कोबाल्ट, रेसपेराट्रोल, पेक्टिन, फोलिक एसिड, सिट्रिक एसिड, मैलिक एसिड, टारटरिक एसिड के अलावा विटामिन जैसे कि विटामिन के, विटामिन ई के साथ कई तरह के विटामिन बी मौजूद होते हैं।

प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने के फायदे

अंगूरों में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो कि प्रेग्नेंसी के दौरान ऐंठन से राहत पाने में मदद कर सकता है।
इनमें मौजूद आयरन प्रेग्नेंसी में एनीमिया होने से रोकता है और हीमोग्लोबिन लेवल को संतुलित करता है।
गर्भावस्था में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्युनिटी को बेहतर करते हैं।
अंगूर में पानी और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो प्रेग्नेंसी में जोड़ों में दर्द को कम करती है।
अंगूर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो गर्भावस्था में कब्ज का इलाज करने में मददगार है।

प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से शिशु को लाभ

अंगूर में सोडियम संतुलित मात्रा में होता है जो शिशु के तंत्रिका तंत्र के विकास में मदद करता है।
फ्लेवेनोल और विटामिन ए से भरपूर अंगूर शिशु की आंखों के विकास के लिए जरूरी होता है।
इसमें रेसवेराट्रोल होता है जो मां के कोलेस्ट्रोल को ठीक कर गर्भस्थ शिशु के दिल को दुरुस्त रखता है।

प्रेग्नेंसी में कब न खाएं अंगूर

अंगूर से एलर्जी होने पर
जेस्टेशनल डायबिटीज में।
पेट में अल्सर या पाचन मार्ग से जुड़ी कोई अन्य समस्या होने पर।
हाई ब्लड शुगर में भी अंगूर खाने से बचना चाहिए।

गर्भावस्था में अंगूर खाने के नुकसान

प्रेग्नेंसी में अधिक मात्रा में अंगूर खाने से ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है, वजन बढऩे, सीने में जलन और जीईआरडी की समस्या हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

अंगूर में प्राकृतिक रूप से शुगर होता है। अंगूर का रस पीने पर इस फल के डायट्री फाइबर नष्ट हो जाते हैं। बहुत ज्यादा अंगूर का रस पीने से ब्लड शुगर लेवल को नुकसान पहुंच सकता है।
अंंगूर एसिडिक होते हैं इसलिए इन्हें खाली पेट खाने से अपच हो सकती है।
अगर आपका पेट कमजोर है तो प्रेग्नेंसी में काले अंगूर खाने पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको जीईआरडी की प्रॉब्लम है तो अंगूर खाने से बचें।
इस प्रकार गर्भावस्था में अंगूर का सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद रहता है। प्रेग्नेंसी में अपने संतुलित आहार में अंगूर को जरूर शामिल करें।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin May 29, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग 24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग
Next Article बड़ी खबर: भिलाई के कैंप क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश भर में पांच नए केस, छत्तीसगढ़ में 321 हुए सक्रिय मरीज

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?