ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग

By @dmin
Published: May 29, 2020
Share
24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग
24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर भारत में भीषण गर्मी से परेशान चल रहे लोगों को गुरुवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली है। वहीं भारतीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि अभी दिल्ली-NCR और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने वाला है और 24 घंटों के बाद पूरे भारत से ?हीट वेव खत्म हो जाएगी। वहीं मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर और अंडमान के शेष हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
31 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व और आसपास के पूर्वी अरब सागर से सटे इलाके में कम दबाव बनने के अनुमान से एक जून 2020 के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने के आसार हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निचले स्तर पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ और पुरवैया हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ। 29-30 मई को दिल्ली-एनसीआर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ तूफान आने की आशंका है।
विज्ञान विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनने की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून को दस्तक दे सकता है। विभाग ने 15 मई को जारी अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मानसून पांच जून को दक्षिणी राज्य में आ सकता है। यह मानसून की सामान्य तिथि से चार दिन बाद की तारीख है। केरल में आमतौर पर एक जून को मानसून दस्तक दे देता है। बहरहाल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की स्थिति बनने के कारण मानसून की प्रगति में मदद मिलने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि दक्षिण पूर्व और सटे हुए पूर्व मध्य अरब सागर में 31 मई से चार जून के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। यह स्थिति केरल में एक जून को मानसून लाने के लिए अनुकूल है। कम दबाव का क्षेत्र किसी भी चक्रवात का पहला चरण है। यह जरूरी नहीं है कि हर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात का रूप ले ले। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अगले 48 घंटे के दौरान दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। उसने बताया कि इसके अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम में दक्षिण-ओमान और पूर्वी यमन के तट की ओर बढऩे की प्रबल संभावना है। मौसम की इस स्थिति के तहत, 28 से 31 मई के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ में 30-31 मई को केरल और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश हो सकती है।

जब महिला ने कलेक्टर को कहा बेचारा तो मुख्यमंत्री ने जमकर लगाए ठहाके
CG News : मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों पर था 1 करोड़ 78 लाख इनाम, सभी की हुई शिनाख्त
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मना कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकियों को प्रदर्शन 23 को
गौमूत्र का खेती-किसानी में उपयोग के लिए अनुसंधान करें: मुख्य सचिव
आयुक्त ने दिया अल्टीमेटम: 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया तो लाभांश राशि होगा राजसात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्किन को हेल्दी और गोरा बनाने के लिए लगाएं खीरे का फेस मास्क
Next Article प्रेग्नेंसी में अंगूर खाने से क्या लाभ मिलते हैं?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?