ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैं सेहतमंद और दिल से खाने पर भरोसा करती हूं: गुल्की जोशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

मैं सेहतमंद और दिल से खाने पर भरोसा करती हूं: गुल्की जोशी

By @dmin
Published: May 28, 2020
Share
SHARE

आपके लिये फिटनेस का क्या मतलब है? आपका फिटनेस मंत्रा क्या है?

मेरे लिये फिटनेस का मतलब है दिमाग, शरीर और मन के बीच सही संतुलन। ये तीनों ही चीजें एक-दूसरे से जुड़ी हैं। मेरा फिटनेस मंत्रा है कि वही करें जो आपका शरीर सहजता से कर पाये। एक बार आप आराम की स्थिति में आ जायें फिर उसके बाद आप अपनी मनचाही फिटनेस के लिये जोर लगायें।

Contents
  • आपके लिये फिटनेस का क्या मतलब है? आपका फिटनेस मंत्रा क्या है?
  • आप अपने दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस किस तरह बनाकर रखती हैं?
  • ‘मैडम सर में जब आप हसीना मलिक की भूमिका की तैयारी कर रही थीं तो आपका फिटनेस रूटीन क्या होता था?
  • खुद को किस तरह फिट रखती हैं और सेहतमंद लाइफसइल जीती हैं?
  • घर पर रहते हुए अभी आप खुद को किस तरह फिट रखती हैं?
  • आपके लिये स्नैक का हेल्दी विकल्प क्या है?
  • खाने की ऐसी कौन सी एक चीज है जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाती हैं?
  • आप अपने फैन्स को कोई मैसेज देना चाहेंगी?

आप अपने दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस किस तरह बनाकर रखती हैं?

हम जिस तरह की व्यस्त जिंदगी जीते हैं उसे देखते हुए, दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस होना वाकई बहुत जरूरी है। दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बनाये रखने के लिये, मैं योग पर विश्वास करती हूं। यदि तुरंत ही ऊर्जा चाहिये होती है तो जब भी मुझे वक्त मिलता है मैं कार्डियो को भी शामिल करती हूं।

‘मैडम सर में जब आप हसीना मलिक की भूमिका की तैयारी कर रही थीं तो आपका फिटनेस रूटीन क्या होता था?

हसीना मलिक के किरदार में ढलने के लिये, मुझे अपना फिजिक बनाने की जरूरत थी, ताकि मैं एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा पाऊं। मैंने अपनी फिटनेस की दिनचर्या में अपर बॉडी एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दिया। इसलिये, पुश-अप और बेंच प्रेस मेरे रूटीन का अहम हिस्सा थे। मैं उसी रूटीन पर वापस लौटने और हसीना मलिक के उन कपड़ों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

खुद को किस तरह फिट रखती हैं और सेहतमंद लाइफसइल जीती हैं?

जब मैं शूटिंग कर रही थी तो मेरे पास वकआ आउट करने का बहुत समय नहीं होता था, लेकिन कोशिश करती थी कि दौडऩे जाऊं या फिर सुबह में 30 मिनट की कोई भी कार्डियो एक्टिविटी करने की कोशिश करती थी। साथ ही मुझे ऐसा लगता है कि जब आप सेट पर होते हैं तो आप इतना चलते-फिरते हैं कि उससे आपको अतिरिक्त वजन घटाने में मदद मिलती है, जो आप शायद दिनभर में बढ़ा लेते हैं। मेरा मानना है कि सेहतमंद खायें लेकिन दिल से खायें।

घर पर रहते हुए अभी आप खुद को किस तरह फिट रखती हैं?

घर पर रहते हुए फिटनेस पर ध्यान देने के लिये मेरे पास काफी समय होता है। मैं दिन में दो बार वर्क आउट कर रही हूं और यह वाकई काफी तरोताजा करने वाला है। झाड़ू-पोछा भी अब रोजमर्रा के वर्कआउट का हिस्सा बन गया है।

आपके लिये स्नैक का हेल्दी विकल्प क्या है?

मेरे झटपट हेल्दी स्नैक्स में फल, ड्राय फ्रूट्स, नट्स और हेल्दी सलाद शामिल हैं। मैं आमतौर पर ‘मैडम सरÓ के सेट पर भी उन्हें ले जाया करती थी ताकि दिन में बीच में जब भूख लगे तो उसे शांत किया जा सके।

खाने की ऐसी कौन सी एक चीज है जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाती हैं?

एक चीज है जिसके लिये मैं खुद को रोक नहीं पाती हूं, वह है सुबह की एक प्याली चाय।

आप अपने फैन्स को कोई मैसेज देना चाहेंगी?

अपने सभी फैन्स से यही कहना चाहूंगी कि हम सब घर के अंदर हैं। मैं सबको इस बात के लिये प्रेरित करना चाहूंगी कि इस समय का थोड़ा सदुपयोग अपने शरीर और दिमाग के लिये करें। इस मुश्किल समय में और भी मजबूत होने की जरूरत है। यह समय भी निकल जायेगा।

मशहूर एक्‍टर ललित पारिमू सोनी लिव के ‘पहला प्‍यार- लेस दैन 1% चांस’ में निभायेंगे प्रमुख किरदार
एक्टर के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं करणवीर बोहरा, इस ब्रांड के हैं मालिक
KGF Chapter 2 से रवीना टंडन का First Look जारी, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर
द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा में चौंका देगा विकी कौशल का लुक
रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग मन मोर झूमे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: आज मिले 12 नए कोरोना पॉजिटिव, मुंगेली से हैं 9 मरीज
Next Article मुहांसों से बुखार तक, इन 5 बीमारियों की वजह हो सकता है तकिया, तुरंत बदले…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?