स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर के प्रतिभागियों दिखाई कोरोना संक्रमण की झलक
भिलाई। मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना संक्रमण के बीच इससे संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। अलग अलग आयु समूहों में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल से लेकर कॉलेज तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यही नहीं आम लोगों को भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला। सभी प्रतिभागियों अपने घर से इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने कोरोना को लेकर एक से बढ़कर एक चित्र बनाए। कोरोना संक्रमण को कैसे रोका जाए, सामाजिक दूरी का पालन, कोरोना से लड़ाई सहित ऐसे कई बिंदुओं को चित्रों के माध्यम से बताया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में वकील गौरी गुहा, एमजे कॉलेज की संचालिका श्रीलेखा विरुलकर, समाजसेवी एमसी जैन, उद्योगपति अमित श्रीवास्तव, सीए विकास पाण्डेय, फजल फारुखी, रमेश पटेल, रुची बाफना व डॉ मि_ू प्रमुख हैं। निर्णायकों सभी प्रतिभागियों के चित्रों को देखकर प्रथम तीन स्थानों का चयन किया है। विजयी प्रतिभागियों को मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
यह है विजेताओं की सूची
कक्षा पहली से पांचवी तक के समूह में डीपीएस दुर्ग की छात्रा अंशिका दानी प्रथम, डीपीएस रिसाली की अयान फारुखी द्वितीय और ओम गुरुकुल रायपुर की छात्रा नीतू खुटे तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार छठवीं से बारहवीं तक के समूह में नलीजा खातून प्रथम, हर्षिता बागस्कर द्वितीय व शुभांगी बिश्वाल तृतीय स्थान पर रही। कालेज स्तर पर निशा साहू प्रथम, मृणाल सिन्हा द्वितीय व काम्या चावला तृतीय स्थान पर रहे। अन्य विजेताओं में मोक्षिका अग्रवाल, दानी प्रसाद शर्मा, निधि मेश्राम, आफिया फारुखी व आयशा फारुखी शामिल हैं।




