ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए

By @dmin
Published: May 27, 2020
Share
लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए
लॉकडाउन में ढील पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, कहा- बाढ़ के लिए द्वार खोल दिए
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के कोरोना वायरस संक्रमण से पीडि़त शीर्ष-10 देशों में शामिल होने के लिए विशेषज्ञों ने यात्रा प्रतिबंधों में दी गई ढील और प्रवासियों के आवागमन को जिम्मेदार बताया है। विशेषज्ञों ने इसे बाढ़ के दौरान बांध के फ्लड गेट खोल देने सरीखा कदम करार दिया और साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में संक्रमण के प्रसार में जंगल की आग सरीखी तेजी दिख सकती है।
डॉ. चंद्रकांत एस. पांडव ने रेल व सड़क परिवहन सेवाओं के  सीमित संचालन और प्रवासियों की अपने घरों में वापसी पर टिप्पणी करते हुए कहा, आपने फ्लड गेट खोल दिए हैं। डॉ. पांडव इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन और इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन के पूर्व अध्यक्ष हैं।
उन्होंने कहा, इसे कोरोना वायरस संक्रमण के जंगल की आग की तरफ फैलने के लिए आदर्श वातावरण तैयार करने का क्लासिक केस कहा जा सकता है। आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले नाटकीय तरीके से बढ़ हो सकते हैं। उन्होंने कहा, हालांकि यह सच है कि लॉकडाउन हमेशा के लिए नहीं रखा जा सकता, लेकिन इसे खोलने का काम ज्यादा जांच और सूचनाबद्ध तरीके से होना चाहिए था। यात्रा से संक्रमण के फैलाव की दर बढ़ सकती है।
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, फिलहाल संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हॉटस्पॉट इलाकों में ही ज्यादा देखने को मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में यात्रा बढऩे के कारण कोरोना वायरस (कोविड-19) से अन्य स्थानों में भी संक्रमित लोगों की संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
उन्होंने कहा, संक्रमण के लक्षण नहीं होने या शुरुआती लक्षणों वाले लोग थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम में पार हो जाएंगे और ये उन इलाकों में जाएंगे, जहां बेहद कम या न के बराबर मामले हैं। ऐसे इलाकों में इसके बाद संक्रमण की दर बढ़ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना टेस्ट की क्षमता में बेहद बढ़ोतरी के चलते भी संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ी हुई दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा, लोगों के सड़कों पर निकलने के समय यदि उचित सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की सफाई पर ध्यान नहीं देना भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में एक व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण का ट्रांसमिशन ज्यादा तेजी से फैल सकता है।

कांग्रेस नेता भरत सिंह का दावा-पार्टी के 11 विधायक टूटकर शामिल हो सकते हैं एनडीए में
उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल, ग्रामीणों ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप
दक्ष वैद्य ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहिब से लिया आशीर्वाद, किसान मोर्चा प्रदेश के लाखों किसानों तक कल्याणकारी योजनाओं पहुंचाने कटिबद्ध:साहू
बड़ी खबर: प्रदेश में 15 से खुलेंगे स्कूल व कॉलेज…. सीएम भूपेश बघेल की कैबिनेट में हुआ निर्णय, 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं ही होंगी शुरू….. जाने मंत्री परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
बेमेतरा बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में चार की मौत, 6 घायलों का चल रहा इलाज… सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 24 घंटों के बाद पूरे भारत से हीट वेव खत्म हो जाएगी: मौसम विभाग गर्मी और लू ढा रही कहर, तपिश ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड
Next Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours चिंताजनक होती जा रही है छत्तीसगढ़ की स्थिति, 362 तक पहुंच चुकी है संक्रमितों की संख्या

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?