ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना महामारी को लेकर मुख्यमंत्री ने नेताप्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक विधायकों से की रायशुमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Politics

कोरोना महामारी को लेकर मुख्यमंत्री ने नेताप्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक विधायकों से की रायशुमारी

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतिपक्ष के नेता धमरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिह और मोहन मरकाम सहित अनेक विधायकों से दूरभाष से चर्चा की और उनके क्षेत्रों का हालचाल जाना तथा लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में की गई व्यवस्थाओं और 14 अप्रैल के बाद की स्थिति पर चर्चा कर उनके सुझाव लिये। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड19) के संक्रमण और रोकथाम के लिए प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान की गई व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित विधायकों से दूरभाष पर चर्चा में लॉकडाउन के दौरान उनके क्षेत्रों के हालचाल सहित गरीब और कमजोर तबकों के लिए किए गए राहत उपायों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। राशन, दवाई, सहित सभी आवश्यक व्यवस्था को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब परिवारों को दो माह का निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए प्रत्येक पंचायतों में दो-दो क्विंटल अनाज रखा गया है। इसके अलावा स्वयंसेवी संगठनों और औद्योगिक समूहों के सहयोग से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। रायपुर शहर में डोनेशन आन व्हील्स अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए गांवों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। कई गांवों में बेरियर बनाकर निगरानी रखी जा रही है। रबी फसलों की कटाई के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने को कहा गया है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए वाहनों को ऐप के माध्यम से ई-पास की व्यवस्था की गई है। अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों को राज्य की सीमा के नजदीक ही उनके लिए भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को सहायता मुहैया कराई जा रही है। सभी कलेक्टरों को श्रमिकों के भोजन आवास सहित अन्य जरूरी व्यवस्था के लिए संबंधित राज्यों के कलेक्टरों से समन्वय कर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य जरूरतों के लिए सहायता राशि उनके खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए एम्स रायपुर के अलावा जगदलपुर में परीक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी जिलों में कोरोना संक्रमण से पीडि़त लोगों के इलाज के लिए सौ-सौ बेड की व्यवस्था की जा रही है। अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 500 बेड और माना सिविल अस्पताल में 100 बेड और प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेज में 200-200 बेड की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा, भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव, सिहावा की विधायक श्रीमती डॉ. लक्ष्मी धु्रव, खुज्जी की विधायक श्रीमती छन्नी साहू, संजारी बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, गुण्डर देही के विधायक कुंवर सिंह निषाद, पंडारिया की विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल, डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, मोेहला मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी, भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज सिंह मंडावी, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप और चित्रकोट के विधायक राजमन बैंजाम से चर्चा की।

अब सियासी जंग में कूदी नवाब की बेटी, जारी किया समीर की शादी का कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट
गजब: टिकट नहीं मिला तब भी रहेंगे वफादार, दावेदारों से एफिडेविट ले रही है कांग्रेस
CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता
कोरोना बैठक से दूर योगी और ममता, चुनाव प्रचार में बिजी, सीएम बघेल भी नदारद
भाजपा को कवर्धा से आक्सीजन की आस, जनवरी में हो सकता है सरगुजा-चिंतन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खाली स्टेडियम में भी आईपीएल खेलने को तैयार हैं कमिंस
Next Article दुनिया में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी को फॉलो करता है व्‍हाइट हाउस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?