ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में VIP ट्रीटमेंट? मेडिकल इमरजेंसी के बहाने महाबलेश्वर गया था वधावन परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

लॉकडाउन में VIP ट्रीटमेंट? मेडिकल इमरजेंसी के बहाने महाबलेश्वर गया था वधावन परिवार

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

कोरोना वायरस महामारी को मात देने के लिए पूरे देश में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ है. करीब 100 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों में हैं और सरकार के निर्देशों का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इस बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन में वीआईपी ट्रीटमेंट के मामले ने पूरी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) के प्रमोटर कपिल और धीरज वधावन अपने परिवार के साथ लॉकडाउन तोड़ महाबलेश्वर घूमने पहुंचे, जिसके बाद अब प्रशासन से लेकर सरकार तक सवालों के घेरे में है. दरअसल, DHFL के प्रमोटर वधावन बंधु महाबलेश्वर घूमने गए थे, यहां उनके साथ परिवार के सदस्य और कुछ सहायक भी थे. जब वो महाबलेश्वर में मौजूद अपने बंगले पर पहुंचे, तो वहां आस-पास के लोगों ने उनके आने की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद जब पुलिस वहां पर पहुंची और तो उनसे इनका कारण पूछा. सूत्रों की मानें, तो पुलिस के सवालों पर वधावन बंधुओं की ओर से मेडिकल इमरजेंसी का कारण बताया. लेकिन पुलिस ने बाद में सभी को क्वारनटीन में ले लिया और लॉकडाउन उल्लंघन का केस भी दर्ज किया गया. सभी 23 लोगों पर सेक्शन 188 के अलावा सेक्शन 51 के तहत केस दर्ज किया गया है.

परमिशन वाली चिट्ठी पर खड़े हुए सवाल

जब ये मामला चर्चा में आया तो विपक्ष की ओर से उद्धव सरकार पर हमला तेज हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस तरह के वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल खड़े किए. इस बीच जांच में पता लगा कि वधावन बंधु सरकार की तरफ से ही इजाजत मिलने के बाद महाबलेश्वर घूमने के लिए गए थे.

जब पुलिस ने वधावन बंधुओं से महाबलेश्वर आने का कारण पूछा तो उनकी ओर से एक चिट्ठी दिखाई गई. ये चिट्ठी महाराष्ट्र के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (होम) अमिताभ गुप्ता की थी, जो 8 अप्रैल को जारी की गई थी.

जिसमें लिखा गया था कि वधावन परिवार उनके जान-पहचान वाले हैं, वह किसी पारिवारिक इमरजेंसी की वजह से महाबलेश्वर जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें जाने दिया जाए. लेकिन जब पुलिस उनके फार्म हाउस पर पहुंची तो ऐसी कोई परिस्थिति नहीं थी.

विपक्ष ने आरोप लगाया, उद्धव ने लिया संज्ञान

इस पूरे मामले पर जब विवाद बढ़ने लगा तो देवेंद्र फडणवीस की ओर से सरकार पर आरोप लगाए गए, जिसमें उन्होंने वीआईपी ट्रीटमेंट की बात उठाई. इस बीच विवाद बढ़ता देख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी एक्टिव हुए, उन्होंने तुरंत महाराष्ट्र पुलिस के डीजीपी से बात की और पूरे मामले का संज्ञान लिया.

इसी के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी कि इस मामले की पूरी जांच होने तक अमिताभ गुप्ता को छुट्टी पर भेज दिया गया है और अब उनकी चिट्ठी की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले पाए गए हैं, ऐसे में अगर इस तरह की लापरवाही सामने आती है तो कई तरह के सवाल खड़े होते हैं.

अमित शाह की मीटिंग का असर, घाटी से 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर
मोदी सरकार का राहत भरा फैसला… 80 करोड़ लोगों को इतने महीने और मिलेगा मुफ्त राशन
‘युद्ध’ कोई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म नहीं है, सीज फायर को लेकर बोले पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे
उत्तराखंड में फिर आएगी तबाही? भारी बारिश से उफान पर गंगा-अलकनंदा, नदियों के जलस्तर बढ़ने से अलर्ट, देखें वीडियो
Video : यह स्वीट्जरलैंड नहीं बल्कि भारत है, बर्फ से ढके ट्रैक से गुजरती ट्रेन का देखें शानदार नजारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रंप और बोल्सोनारो के बाद नेतन्याहू ने मोदी को ‎दिया धन्यवाद
Next Article ओडिशा में बढ़ा लॉकडाउन, 30 अप्रैल तक रहेगा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?