ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों और रेस्टोरेंट्स के बीच छूट का ही नहीं अन्य विवाद भी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों और रेस्टोरेंट्स के बीच छूट का ही नहीं अन्य विवाद भी

By @dmin
Published: January 17, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । देश में ऑनलाइन खाना सप्लाई रपने वाली कंपनियों और रेस्टोरेंट्स के बीच विवाद का सिलसिला निरंतर बढ़ रहा है। रेस्टोरेंट्स आरोप लगा रहे हैं कि फूड एग्रीगेटर्स भारी छूट देने के अलावा उन पर कई ‘मुश्किल शर्तें’ लाद रहे हैं। जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां भी अपनी गलती मानकर मोटे डिस्काउंट के साथ अन्य ऑफर्स को वाजिब स्तर पर लाने को राजी हो गई हैं, लेकिन यह समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन भी फूड डिलीवरी मार्केट में उतरने वाली है। इससे ग्राहक बढ़ाने के लिए भारी छूट का खेल फिर से शुरू हो सकता है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी इंडस्ट्री को हर महीने 500 से ज्यादा शहरों से करीब 8 करोड़ ऑर्डर मिलते हैं। यह कारोबार तकरीबन पांच साल पहले शुरू हुआ था। इस सिस्टम में फूड एग्रीगेटर्स तय कमीशन के बदले रेस्टोरेंट को ऑर्डर दिलवाते थे। रेस्टोरेंट को सिर्फ खाना बनाकर पैक करना होता था। उन्हें नियमित ग्राहकों के अलावा अतिरिक्त कमाई तो मिलती ही थी, उनके प्लेटफॉर्म का प्रचार भी होता था। लिहाजा, रेस्टोरेंट्स ने इस मॉडल को धड़ल्ले से अपनाया।
हालांकि, जब स्विगी, जोमैटो, फूडपांडा और उबरईट्स ने मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए भारी छूट और मनमानी शर्तें लादने का खेल शुरू किया तो रेस्टोरेंट्स को अहसास हुआ कि यह उनके लिए फायदे का सौदा नहीं है। फूड एग्रीगेटर्स चाहते हैं कि रेस्टोरेंट्स छूट के बड़े हिस्से का बोझ खुद उठाएं। वे प्राइम या गोल्ड मेंबर की अतिरिक्त डिश या ड्रिंक का बोझ भी रेस्टोरेंट्स के सिर डालना चाहते हैं। रेस्टोरेंट्स के लिए यह घाटे का सौदा है क्योंकि फूड डिलीवरी कंपनियां मेंबरशिप से होने वाली आमदनी उनसे साझा नहीं करतीं। वहीं, रेस्टोरेंट्स किराया बढ़ने, कारोबारी सुस्ती और बाहर जाकर खाने वाले बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अपने मुनाफे से समझौता नहीं करना चाहते। एग्रीगेटर्स यह भी चाहते हैं कि रेस्टोरेंट्स और कम समय में खाना तैयार करें। रेस्टोरेंट्स की शिकायत है कि कई ऐसे आइटम हैं, जिन्हें बनाने में ज्यादा वक्त लगता है।
लिहाजा, एग्रीगेटर्स का यह दबाव ज्यादती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर रेस्टोरेंट्स को एग्रीगेटर्स से इतनी शिकायतें हैं तो वे उनका प्लेटफॉर्म छोड़ क्यों नहीं देते? कई रेस्टोरेंट्स जोमैटो और स्विगी के प्लेटफॉर्म से हट चुके हैं। हालांकि, यह समस्या अब डिस्काउंट और शर्तों से आगे बढ़कर आस्तिव की लड़ाई बन गई है। दरअसल, फूड डिलीवरी कंपनियों ने रेस्टोरेंट्स को ऑर्डर तो खूब दिलाए, लेकिन साथ में ग्राहकों की खानपान की आदत को भी बदला। अब लोग खाना मंगाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इससे पैसा और समय दोनों बचता है। फूड एग्रीगेटर्स को रेस्टोरेंट्स के साथ विवाद का पहले से अंदेशा था।

कोरोना वायरस: इस साल बढ़ेगा बैंकों का एनपीए और ऋण लागत
Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला
तेजी से पटरी पर लौटेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, मूडीज ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 9.3 फीसदी बताया
Share Market: शेयर बाजार की छलांग जारी; सेंसेक्स 79000 पार कर नए हाई पर, निफ्टी भी नए शिखर पर
बीएएसएफ ने किया ‘वाह रे किसान’ अभियान का शुभारंभ, किसानों के योगदान को उजागर करना ही आयोजन का मुख्या उद्देश्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब जोमैटो करेगी मैकडोनाल्ड्स के बर्गर ‘होम डिलिवरी’
Next Article पीयूष गोयल बोले- अमेजन एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई अहसान नहीं कर रही

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?