ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन से मिला हुआ है डब्ल्यूएचओ, अमेरिकी सांसद का आरोप
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

चीन से मिला हुआ है डब्ल्यूएचओ, अमेरिकी सांसद का आरोप

By @dmin Published April 4, 2020
Share
SHARE

 कोरोना वायरस से लड़ने में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की
न्यूयॉर्क । कोरोना वायरस से परेशान अमेरिका में डब्ल्यूएचओ के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद रिपब्लिकन सांसद रिक स्कॉट ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएओ) की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं और उसे दिए जा रहे फंड में कटौती की मांग की है। अमेरिका शुरुआत से ही चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर वायरस से जुड़ी जानकारी छुपाने के आरोप लगाता रहा है। स्कॉट का आरोप है कि अमेरिकी फंड का इस्तेमाल डब्ल्यूएचओ कम्युनिस्ट चीन के बचाव में कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस से कोरोना वायरस से लड़ने में डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की है। फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने अमेरिकी कांग्रेस से अपील की है कि वह कोरोना वायरस से निपटने में डब्ल्यूएचओ के रेस्पॉन्स की जांच कराए। स्कॉट ने साथ ही सुझाव दिया कि अमेरिका को डब्ल्यूएचओ को दी जा रही फंडिंग में कटौती कर देनी चाहिए क्योंकि यह कोरोना वायरस पर कम्युनिस्ट चीन के बचाव में लगा हुआ है। फ्लोरिडा से रिपब्लिकन सिनेटर स्कॉट पहले भी चीन और डब्ल्यूएचओ के करीबी संबंध को लेकर चिंता जाहिर की थी। उनका आरोप है कि चीन ने अपने यहां हुई मौत की संख्या को घटाकर दिखाया है।
पॉलिटिको वेबसाइट के मुताबिक स्कॉट ने कहा ‎कि डब्ल्यूएचओ का काम जन स्वास्थ्य की सूचनाएं दुनिया को देना है ताकि हर देश अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर फैसला ले सके। जब कोरोना वायरस की बात आई तो डब्ल्यूएचओ असफल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएचओ जानबूझकर भ्रामक जानकारियां फैला रहा है। हमें पता है कि कम्युनिस्ट चीन अपने यहां के केस और मौतों को लेकर झूठ बोल रहा है। रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को चीन के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन बावजूद इसके जांच करने की जरूरत महसूस नहीं की गई। इससे पहले राष्ट्रपति ने ट्रंप ने वाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डब्ल्यूएचओ चीफ पर जमकर हमला बोला था और उन पर चीन को बचाने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर पहले भी कई बार खतरे की घंटे बजती रही है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने इसे छुपाया। डब्ल्यूएचओ लगातार चीन का पक्ष लेता रहा और उसे बचाता रहा, अगर दुनिया को पहले इसकी जानकारी होती तो इतनी जानें नहीं जातीं। दिसंबर में चीन के वुहान में कोरोना का पहला केस सामने आया था और अब अमेरिका इससे सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने नाराजगी जाहिर करते हुए कोरोना वायरस को चीनी वायरस का भी नाम दे डाला था। हालांकि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बातचीत के बाद उन्होंने दोबारा यह नाम नहीं लिया। अमेरिका में कोरोना वायरस से 4043 लोगों की मौत हो चुकी है और 1.8 लाख लोग संक्रमित हैं।
सतीश मोरे/02अप्रैल
—

You Might Also Like

एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

एशियन गेम्स में गोल्ड के लिए भिड़ेंगी भारत व श्रीलंका की महिला क्रिकेटर, 22 को फाइनल

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान : देश में 80 लाख से अधिक बालिकाओं को दी गई वैक्सीन

@dmin April 4, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संकट : पीएम मोदी आज सभी राज्यों के सीएम से करेंगे बात, स्थिति का लेंगे जायजा
Next Article मुख्यमंत्री की अपील पर दूरस्थ कालोनियों तक पहुंच रही है ताजे फल और हरी सब्जियां

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?